जश गरज बल- कगरस न रजसथन क कर दय बदहल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी ने फिर कांग्रेस एवं गहलोत सरकार पर जमकर प्रहार किया। चित्तौडग़ढ़ जिले के सांवलियाजी में शुक्रवार को आयोजित भाजपा के लोकसभा क्षेत्र चित्तौडग़ढ़ के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जहां बीते नौ सालों में केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रगति के रास्ते पर ले जाते हुए भारत का दुनिया में वैभव बढ़ा दिया। वहीं साढ़े चार साल के कांग्रेस शासन में राजस्थान बदहाल हो गया है। Joshi roared, said – Congress has made Rajasthan miserable


उन्होंने कहा कि, इतना ही नहीं कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है। इसी का परिणाम है कि योजना भवन में ही सोना एवं लाखों रुपए बरामद हो रहे है। इसलिए अब राजस्थान से कांग्रेस के रवानगी तय है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की तस्वीर बदल दी। भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में श्रेष्ठ साबित कर दिया। वहीं राजस्थान में सरकार ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। राजस्थान भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं पेपर लीक में नम्बर एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई का मन जनता ने बना लिया है।

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान की सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि राजस्थान की जनता के साथ कांग्रेस ने वादा खिलाफी की है ना किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही युवाओं को रोजगार मिला है।

सम्मेलन को पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चन्द्रभान सिंह, अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने भी सम्बोधित किया। इधर, कार्यकर्ता सम्मेलन में सबसे अलग बात जो देखने को मिली वह थी पूरे सम्मेलन स्थल एवं मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी भी नेता का भी फोटो नहीं था।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/joshi-roared-said-congress-has-made-rajasthan-miserable-8314840/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा