18 नरसरय म 19 लख पध बरसत सजन म बखरग हरयल
भीलवाड़ा. जिले की 18 नर्सरी में 19 लाख 8 हजार पौधे बड़ी पत्ती वाले व छायादार पौधे , बड़े पौधे नीम, नीम, पलाश, गंदी, पीपल, बरगद, हल्दू, बेल, सफेद सीरस, धौंक, सालर, चारोली, बिजाल सहित अन्य पौधे तैयार किए गए हैं, जो इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे।
18 नर्सरी में पौधे तैयार
जिले की 18 नर्सरी में सभी तरह के पौधे तैयार है। वन विभाग की ओर से 3 लाख पौधे पंचायत समितियों को, 1.50 लाख पौधे नगर निकायों को सरकारी भूमि पर पौधारोपण के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। 1.50 लाख पौधे नगर विकास न्यास को दिए जाएंगे। 11 लाख पौधे व्यक्तिगत लाभार्थी को वितरित किए जाएंगे। अधिकतम 10- 10 प्रतिशत पौधे सरकारी कार्यालयों को तथा निजी संस्थाओं को दिए जाएंगे। इसमें जिला कलक्टर अधिकृत करेंगे। इसमें 12 माह के पौधे 15 रुपए प्रति पौधे तथा 6 माह के पौधे 9 रुपए प्रति पौधे की दर से दिए जाएंगे। व्यक्तिगत लाभार्थी को 1-10 पौधे 2 रुपए की दर से, 11-50 पौधे 5 रुपए की दर से तथा 51-200 पौधे 10 रुपए की दर से दिए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थी को जन आधार कार्ड साथ लाना होगा।
वन क्षेत्र के बाहर चलेगा अभियान
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वन्य क्षेत्र के दायरे से बाहर पौधों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलेगा। अभियान में ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल होंगे। एक जुलाई से पौधों का वितरण शुरू किया जाएगा। बरसात के सीजन में पौधों का वितरण करने के लिए लक्ष्य अनुसार पौधे तैयार किए जा चुके हैं। सर्वाधिक छायादार पौधे तैयार किए गए हैं, इसमें नीम, पीपल, सुरेल, रोहिणी, खेजड़ी आदि शामिल हैं।
------------
यह पौधे तैयार
रौझ, बबूल, खेजड़ी, बेर, खैर, हिंगोट, कुमठा, ककेड़ा, पीलू, रोहिड़ा, सेमल, बांस, अरडू, सहजना, नीम, पलाश, गंदी, पीपल,
बरगद, हल्दू, बेल, सफेद सीरस, धौंक, सालर, चारोली, बिजाल, मोजाल, लसोड़ा, तेंदू, बसतेंदू , कैथ, गूलर, कपटा, हवन, चुरैल, गोंदल, महुआ, रायण, कलम, तनास, आंवला, कुसुम, जामुन, इमली, खिरनी, बादाम, सोनपट, कड़ाया, कदंब,
शीशम, अंजीर, शहतूत, हरड़, रहेडिया (मदनफल), काला धौंक, इन्द्र धौंक तथा अरनी पौधे तैयार है।
-------------------
नर्सरी तैयार पौधे
हरणी महादेव 87000
गुरला 109000
आरजिया 84000
पांसल 79000
हमीरगढ 75000
रायला 145000
बोराणा 130000
महेन्द्रगढ 80000
सहाडा 35000
सरेरी 110000
आसीन्द 70000
हुरडा 15000
गेणोली 237000
काछोला 217000
बनास 120000
धानेश्वर 150000
शाहपुरा 20000
अरनियाधोडा 145000
योग 1908000
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/19-lakh-plants-in-18-nurseries-greenery-will-be-scattered-in-the-rain-8339374/
Comments
Post a Comment