अवैध कॉम्पलेक्स को लेकर स्थाई लोक अदालत में वाद
भीलवाड़ा. शहर में बिना अनुमति, नक्शे व सेटबैक छोड़े बने कॉम्पलेक्स की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं पर भाजपा पार्षद राजेशसिंह सिसोदिया ने स्थाई लोक अदालत में वाद पेश किया। सिसोदिया ने वाद में बताया कि शहर में बिना अनुमति, बिना नक्शे व सेट बैक छोड़े बगैर अवैध कॉम्पलेक्स के निर्माण हो रहे हैं। ऐसे कॉम्पलेक्स की शिकायतें जिला कलक्टर व राज्य सरकार से करने के बाद भी उनका कोई निस्तारण नहीं हुआ।
स्थाई लोक अदालत में पेश किए वाद में 22 कॉम्पलेक्स को पार्टी बनाया है। शहर में एक ऐसा कॉम्पलेक्स है जो शहर के सबसे तंग रास्ते पर स्थित है। पूरा कॉम्प्लेक्स बगैर नक्शे व सेट बैक छोड़े बनाया गया है। वहीं बड़े मंदिर के नजदीक पहले से ही काफी तंग सड़के हैं और राहगीरों को निकलने में परेशानी आती है। वहां भी नियमों के विपरित कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। शहर में अन्य क्षेत्रों में कॉम्पलेक्स निर्माणाधीन है, इनकी समय-समय पर शिकायतें की गई है। लेकिन इन शिकायतों पर आज तक जिला प्रशासन व नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि वे नियमानुसार नहीं बने कॉम्पलेक्स के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करें।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/litigation-in-permanent-lok-adalat-regarding-illegal-complex-7990492/
Comments
Post a Comment