भगवान देवनारायण की जन्मस्थली पहुंचे मोदी, देव दरबार में नवाई शीश


भीलवाड़ा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 11.05 बजे उदयपुर के डबोक हवाई हड्डे पर उतरे। यहां से विशेष विमान से 11.20 बजे मालासेरी के लिए उडान भरी। उदयपुर में करीब दस मिनट रहे। उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की तरफ से राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने आगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी यहां से 11.54 मिनट पर मालासेरी उतरे। यहां से वे सीधे देव दरबार पहुंचे और भगवान देवनारायण के दर्शन किए।
इससे पूर्व सुबह मालासेरी में राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे। देर रात से ही लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी।


मोदी भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वे देवनारायण कॉरिडोर की घोषणा भी कर सकते हैं।

देश के कई राज्यों में बसों में गुर्जर समाज के लोग शुक्रवार रात से ही यहां पहुंचने लगे थे। करीब दो लाख से ज्यादा लोग यहां पहुंच चुके हैं। मालासेरी डूंगरी कार्यक्रम में पीएम मोदी करीब 95 मिनट तक रुकेंगे। वे दोपहर करीब 1 बजे वह यहां से रवाना होंगे। वह पहले भगवान देवनारायण के दर्शन करेंगे।

फिर मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु के यज्ञ में आहुति देंगे। उसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सभा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। करीब 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/pm-modi-in-bhilwara-1-8007957/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा