भीलवाड़ा में पेट्रोल पम्प व व्यावसायिक कॉम्पलेक्स ने नहीं ले रखी फायर एनओसी

भीलवाड़ा. शहर में विभिन्न बहुमंजिला व्यवसायिक इमारतों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं है। शहर में चार दर्जन से अधिक ऐसी इमारतों के पास अब तक फायर एनओसी नहीं है। आठ पेट्रोल पंप संचालकों ने भी एनओसी नहीं ली। नगर परिषद की अग्निशमन शाखा ने इन्हें नोटिस दिए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने अग्नि हादसों से बचाने के लिए जिले में फायर एनओसी का परीक्षण भी नहीं कराया। मालूम हो, शहर में 45 से 50 बहुमंजिला व्यवसायिक इमारतें हैं, जिनमें शोरूम व दो दर्जन होटल-रेस्तरां चल रहे हैं। आठ पेट्रोल पंप है। इनमें बहुतायत के पास परिषद की फायर एनओसी नहीं है। फायर एनओसी एक से दस साल में लेनी होती है। केवल सरकारी व निजी चिकित्सालय, दो बड़े मॉल के अलावा किसी ने एनओसी नहीं ली है।

 

परिषद की अग्निशमन शाखा ने करीब चार-पांच माह में फायर एनओसी नहीं लेने वाली बहुमंजिला इमारतों को नोटिस दिए। इनसे फायर एनओसी लेने को कहा गया लेकिन नहीं लेने पर कार्रवाई नहीं की। सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने भी नोटिस के बावजूद एनओसी नहीं ली।
70 संस्थाओं को नोटिस

परिषद ने करीब 70 संस्थाओं को फायर एनओसी के संबंध में नोटिस दिए। इनमें कुछ को रिन्युअल के लिए तो कुछ नए नोटिस जारी किए। इनमें फैक्ट्री, संस्था, भवनों में फायर सुरक्षा के उपकरण नहीं लगे हैं। ऐसे में सबको नोटिस जारी किए गए। डीएलबी ने सभी जरूरी भवनों को फायर एनओसी लेने को कहा।
इनको अनापत्ति प्रमाणपत्र की जरूरत

व्यवसायिक भवनों में चाहे प्रथम तल पर 50 से अधिक व्यक्ति एक साथ आते-जाते या रहते हैं तो फायर एनओसी आवश्यक होगी। अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भवनों में अग्निशमन-अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं जैसे अग्नि सुरक्षा यंत्र, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर, एम.सी.बी. हूटर, फायर अलार्म इत्यादि की व्यवस्था आवश्यक है। संस्थानिक भवन की ऊंचाई 9 मीटर या अधिक है अथवा किसी भी तल पर से निर्माण क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर से अधिक है, को भी फायर एनओसी लेनी होगी।
नहीं ली एनओसी

फायर एनओसी के लिए पेट्रोल पंप व बहुमंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग को नोटिस जारी किए है। लेकिन अभी तक किसी ने एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया है।
अमृतलाल खटीक, प्रभारी फायर विभाग नगर परिषद भीलवाड़ा



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/petrol-pump-and-commercial-complex-in-bhilwara-did-not-take-fire-noc-7966137/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा