Bhilwara news: छात्रों के बनेंगे हेल्थ कार्ड

नए सत्र में प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से 1 जुलाई से स्कूलाें में नवाचार किया जाएगा। छात्रों काे खेलों भीलवाड़ा कार्यक्रम के तहत खेल मैदान भी मिलेंगे। स्वच्छ विद्यालय-स्वस्थ विद्यालय कार्यक्रम से छात्रों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास होगा। इस तरह कार्यक्रम में छात्रों को स्वच्छ-सुंदर परिसर, स्वच्छ शौचालय स्वयं कीWater break after every 2 periods स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण जागेटिया ने बताया कि ये काम 2 चरणाें में हाेंगे। श्रेष्ठ विद्यालय व कार्मिकाें काे पुरस्कृत भी किया जाएगा।


ब्लॉक के श्रेष्ठ स्कूलों को करेंगे पुरस्कृत

- नियमित अंतराल में पानी पीने की आदत डालने के लिए घर से पानी की बोतल साथ लानी हाेगी। हर 2 कालांश के बाद वाटर ब्रेक दिया जाएगा।

- बच्चों में यूज एंड थ्रो की आदत को दूर करने के लिए पॉलिथीन व प्लास्टिक के विवेकपूर्ण निस्तारण व अन्य अनुपयोगी वेस्ट को बेस्ट में बदलने की आदत विकसित की जाएगी।

- चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कर हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां दी जाएगी।

- श्रेष्ठ स्कूलों और श्रेष्ठ कार्मिक भी चयनित हाेंगे। ब्लॉक के श्रेष्ठ 5 माध्यमिक व 5 प्राथमिक स्कूलों का चयन कर जिला स्तर पर पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। ताकि प्रतिस्पर्धा बनी रहे।Water break after every 2 periods

- जिला नवाचार निधि व भामाशाहों के सहयोग से माध्यमिक स्कूलों में 1 लाख व प्राथमिक स्कूलों में 50 हजार की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिला स्तर पर चयनित स्कूलों के अलावा ब्लॉक स्तर पर श्रेष्ठ 3 स्कूलों को प्रथम पुरस्कार 31 हजार, दूसरा 21 हजार व तृतीय 11 हजार के काम होंगे।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-news-health-cards-will-be-made-for-students-7611486/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा