Bhilwara news: दो करोड़ के मुकाबले मात्र 50 लाख

राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओ को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक परिषद के सभा भवन में आयुक्त दुर्गाकुमारी की अध्यक्षता में हुई। राजस्थान सम्पर्क हेल्प लाईन पर दर्ज प्रकरणो की समीक्षा की गई। लम्बित प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। सहायक राजस्व निरीक्षक तेजभान सिंह ने प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति से अवगत कराया। अब तक पट्टों के 3159 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 1683 पट्टे जारी किए। 513 आवेदन अस्वीकृत किया। 942 आवेदन शेष हैं।

 

कनिष्ठ अभियंता रामराज मीणा के पास 33 पत्रावलियां मौका रिपोर्ट के लिए लम्बित है। सुरेश गर्ग के पास 27, रोहित चौबीसा के पास 4 पत्रावलिया लम्बित हैं, जिन्हें दो दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। कनिष्ठ सहायक देवीलाल मल्होत्रा को मौका रिपोर्ट के लिए कनिष्ठ अभियंता को पत्रावलियां समय पर नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के संस्थापन अनुभाग के प्रभारी को निर्देश दिए। कनिष्ठ सहायक विमलकुमार दाधीच, शंभूलाल सनगत, ओमप्रकाश विश्नोई, देवीलाल मल्होत्रा को अपने पास आवेदनकर्ता के स्तर पर दस्तावेज अपूर्ण के कारण लम्बित पत्रावलियों का 3 बार नोटिस देकर अस्वीकृत करने के निर्देश दिए। भू-उपयोग परिवर्तन, मानचित्र, स्ट्रीप ऑफ लैंण्ड व नाम हस्तान्तरण के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। इन्दिरा रसोई योजना के जिला परियोजना अधिकारी अमृतलाल खटीक को महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाभार्थियों की संख्या बढाने के निर्देश दिए।

वही इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड संबंधित बैंकों से ऋण दिलाने पर जोर दिया। आयुक्त ने बताया कि इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना में अब तक 2736 जॉब कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नगरीय विकास कर के प्रभारी पारसकुमार जैन ने बताया कि 2 करोड रुपए वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अब तक 50 लाख रुपए का नगरीय विकास कर वसूला गया है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-news-only-50-lakhs-against-two-crores-7611466/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा