भीलवाड़ा में कोरोना से 4 की मौत

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण से मंगलवार को ४ जनों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा 1१२ हो गया है। मंगलवार को १०६ संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा 5९७२ पहुंच गया। अब तक ४५०० मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
एमजी अस्पताल के अनुसार जहाजपुर निवासी अशोक शर्मा (५२), विजयसिंह पथिकनगर निवासी रामकिशन (५८), जयपुर के सांभर निवासी व हाल ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले ५७ साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इसी प्रकार अजमेर जिले के रुपपुरा निवासी नाथूलाल ६८ साल के व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। शाहपुरा निवासी भंवरलाल कोली ने मंगलवार को एमजीएच में प्राथमिक उपचार के दौरान ही दम तौड़ दिया। इसके अलावा देर रात को एक महिला ने संदिग्ध हालत में दम तौड़ दिया।
चिकित्सालय का समय परिवर्तन
भीलवाड़ा . महात्मा गांधी अस्पताल का 1 अक्टूबर से समय परिवर्तन किया गया है। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड ने बताया कि चिकित्सालय का समय 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2021 तक परिवर्तित किया गया है। सामान्य कार्य दिवस प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक एवं रविवारीय एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिन प्रात: 9 से 11 बजे तक रहेगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/4-killed-by-corona-in-bhilwara-6430054/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा