बदनोर २० सरपंच के लिए मतदान आज
भीलवाड़ा.
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बदनोर की 20 पंचायतों में सरपंच के लिए १३५ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सोमवार को होगा। मतदान सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक। मतगणना मतदान समाप्ति के बाद व परिणाम घोषित होंगे। उपसरपंच का चुनाव का 29 सितम्बर को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि मतदान आकड़सादा, बदनोर, बाजूंदा, भादसी, भोजपुरा, चैनपुरा, चतरपुरा, गारियाखेड़ा, गिरधारपुरा, जगपुरा, जैतगढ़, मोगर, मोथी, मोटरास, ओजियाणा, पारा, पाटन, रामपुरा, रतनपुरा व संग्रामगढ़ में कुल १३५ सरपंच पद के लिए तथा २२६ वार्ड पंच के लिए ४३४ प्रत्याशी मैदान में है। मतदान ८८ बूथों पर होगा। इनमें कुल ६६ हजार ५६ मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें ३३ हजार १३८ महिला व ३२ हजार ९१७ पुरुष मतदाता शामिल है। इन ८८ बूथों में ५७ बूथों पर ८००-८०० तथा ३१ बूथों पर ९००-९०० मतदाता है। मतदान शान्तिपूर्पक सम्पन्न कराने के लिए रविवार को मतदान को अन्तिम प्रशिक्षण देकर मतदान के लिए रवाना किया था। सभी मतदान दल शाम को अपने पहुंचकर मतदान की तैयारी पूरी की।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण
भीलवाड़ा . जिले में पहले चरण के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने रविवार को बदनोर पंचायत समिति क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यह सोमवार को मतदान होगा। प्रोटोकॉल अधिकारी जीएल चावला ने बताया कि पर्यवेक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं को जांचा एवं मतदान दलों से बातचीत की।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/voting-for-badnore-20-sarpanch-today-in-bhilwara-6426009/
Comments
Post a Comment