कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के लिए भी नहीं मिल रहा स्टॉफ

भीलवाड़ा .
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। लेकिन लोग अब भी इसे हल्के में रहे है। लगातार संख्या बढऩे के कारण लोग महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती हो रहे है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित के पहुचने से यह अंदाजा नहीं लग पा रहा है की कौन संक्रमित और कौन नहीं है। वही अस्पताल में मरीजों का उपचार करते-करते अब तक दो दर्जन से अधिक डाक्टर, ४० से अधिक नर्सिंग स्टॉफ, पैरा मेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के साथ ही उनके परिजन भी संक्रमित हो चुके है। इसके चलते अब कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के लिए नर्सिंग स्टॉफ तक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कई ऐसे कर्मचारी है जो संक्रमित होने तथा ठीक होने के बाद पुन: कोरोना वार्ड में ही ड्यूटी दे रहे है।
एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अस्पताल के प्रथम तल के सभी वार्ड को कोरोना वार्ड बना रखे है। इसके अलावा ट्रोमा वार्ड व कोटेज भी इसी काम में लिए जा रहे है। वर्तमान में १५० से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती है। कोरोना संक्रमण के शुरू होने से लेकर अब तक उनके स्वयं के साथ दो दर्जन से अधिक डाक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके है। ४० से अधिक नर्सिग स्टॉफ, पैरा मेडिकल स्टॉफ तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित हो चुके है। अस्पताल में पांच वार्ड व कोटेज में काम करने वाले नहीं मिल रहे है। लेकिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान से मदद लेकर जिले के स्टॉफ को यहां लगाकर काम चला रहे है। अस्पताल के सभी स्टॉफ का एक है द्धेय है कि कोरोना संक्रमित का उपचार करके व स्वस्थ्य ही उसे घर भेजे। डॉ. गौड़ ने बताया कि लोग अब भी कोरोना को हल्के में ले रहे है। इसके कारण संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है।
गौड़ ने बताया अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। १५० मेसे ९० मरीज ऐसे है जो ऑक्सीजन पर चल रहे है। इसके कारण ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। चार मरीज वेन्टीलेटर पर चल रहे है।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान का कहना है कि एमजीएच में किसी भी स्टॉफ व डाक्टर की आवश्यकता होने पर तुरन्त व्यवस्था की जा रही है। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/staff-not-getting-to-do-duty-in-corona-ward-in-bhilwara-6422314/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा