Posts

Bhilwara GangRape Case : थाना प्रभारी सहित चार जनों पर गिरी गाज

Image
भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप, हत्या व कोयले की भट्टी में जलाने के मामले में शनिवार को थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। थाना प्रभारी खींवराज गुर्जर को सुबह ही निलंबित किया गया। दोपहर बाद इस प्रकरण में बीट कांस्टेबल और संतरी को भी लाइन हाजिर किया गया। किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को जला देने के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। भाजपा व सर्व समाज की अगुवाई में कोटड़ी थाने को घेरते हुए आंदोलन शुरू कर दिया।हजारों लोग कोटड़ी थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। शनिवार को कोटड़ी कस्बा बंद रहा। धरने पर बैठे लोग पीडि़त परिवार को एक करोड़ मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। शनिवार को कोटड़ी, शाहपुरा और जहाजपुर कस्बा बंद रहा। गुर्जर समाज के लोग शुक्रवार शाम को थाना परिसर में पडाव डालकर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गए। राजस्थान भर से गुर्जर समाज के आला नेता व पदाधिकारियों का कोटडी पहुंचे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/four-people-including-sho-suspended-in-bhilwara...

Viral Video : एसपी की बात पर बिगड़े नेता: बोले आप जनता के नौकर है, हमारी बात सुननी पड़ेगी

Image
भीलवाड़ा. Kotari Gangrape Update कोटड़ी गैंगरेप और हत्या प्रकरण को लेकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा नेता वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के तल्ख मिजाज से बिफर पड़े। आलम यह हो गया कि कलक्टर के चैम्बर में हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक एवं अजमेर संभाग के भाजपा के सहप्रभारी अतरसिंह भड़ाणा की अगुवाई में दोपहर में विधायक विठलशंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल, जब्बरसिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर व पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली कलक्टर आशीष मोदी के चैम्बर में पहुंचे। वहां पहले से एसपी सिधू मौजूद थे। गैंगरेप को लेकर नेताओं ने धरने की चेतावनी दी। इस पर एसपी सिधू बिफर पड़े। उन्होंने नेताओं का कहा कि वह धरने की धमकी ना दे। इस पर अतरसिंह भड़क गए। सारे नेता सीट से खड़े हो गए और एसपी के बर्ताव पर हंगामा कर दिया। इससे काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। नेताओं ने खरी-खोटी सुनाई। नेता बोले कि आप जनता के नौकर है और हम जनता के प्रतिनिधि। इसलिए हमारी बात सुननी...

एसीबी का फर्जी अफसर धरा गया

Image
चित्तौडग़ढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने बेगूं तहसील की सामरिया ग्राम पंचायत सचिव व जयनगर सरपंच को एसीबी का अधिकारी बता रुपए मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को एसीबी अधिकारी बता जीप पर जाली नम्बर प्लेट व एसीबी का लोगो लगा कर कर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी से फर्जी दस्तावेज सहित जीप जब्त की है। सरपंच व सचिव से लिए 5 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किए। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर ग्राम पंचायत सामरिया के सचिव मानपुरा थाना माण्डलगढ़ जिला भीलवाड़ा निवासी उदयलाल पुत्र छोटुलाल लौहार व ग्राम पंचायत जयनगर तहसील बेगूं के सरपंच बानोड़ा थाना पारसोली निवासी भागुता लाल पुत्र बालूलाल गुर्जर को ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड जब्त करने की धमकियां देकर डरा धमका कर पहले एक बार 10 हजार रुपए ऐंढ लिए। इसके बाद गुरुवार को फर्जी केस में फंसाने की धमकियां देकर 5 हजार रुपए लेने पर आरोपी भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के गलवा निवासी पारसमल (75) पुत्र नन्दराम जाट को गिररफ्तार किया। उसकी निशादेही पर जीप भी जब्त की गई। जीप के नम्बर प्लेट पर एसीबी स्टेट सेक्रेट्र...

आपणी लाडो बनी सरकार की लाडली

Image
बालिकाओं को स्कूलों से जोडऩेे, ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रैली, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। बालिकाओं को स्कूलों से जोडऩे, ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रैली, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, ड्रॉपआउट बालिकाओं को फिर से शिक्षा से जोडऩे को लेकर सरकार की ओर से जारी की गई राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को सिर्फ 250 रुपए प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्कूल शिक्षा परिषद ने इतनी राशि में जागरूकता कार्यक्रम करवाने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य के समस्त जिलों के सभी राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रैली एवं एसएमसी, एसडीएमसी की बैठक आयोजित की जाएगी। रैली से एक दिन पूर्व ही बच्चों को रैली के आयोजन एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर टोक्यो पैरा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता अवनि की सफलता की कहानी का वृत्तांत भी बताया जाएगा। रैली में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक भाग लेंगे। अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधि...

Opinion : भीलवाड़ा को कब मिलेगी राहत

Image
कानाराम मुण्डियार चुनावी वर्ष में राज्य में नेताओं की जन-यात्राएं शुरू हो गई हैं। भीलवाड़ा में सत्तारूढ़ दल से जुड़े दो नेता यात्रा पथ पर निकले हैं। एक नेता ने हाल ही बड़ी यात्रा निकाली तो दूसरे नेता जल्द ही अपने क्षेत्र की यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा के जरिए जनता को संदेश देना अच्छा प्रयास है, लेकिन परेशानियों से जूझ रहे भीलवाड़ा शहर को राहत देने के लिए भी संदेश यात्रा निकाली जानी चाहिए। नेता जनता के समक्ष अपना बहीखाता रखें और बताएं कि ऐसे कौनसे कार्य व उपलब्धियां है, जिन्हें जनता 50 साल तक याद रखेगी। इतना तय है कि नेताओं के पास भीलवाड़ा शहर के लिए गिनाने लायक कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। कुछ ग्रामीण नेताओं की चाह तो अपने क्षेत्र में विकास करवाने तक सिमटी है जबकि भीलवाड़ा शहर की आबोहवा के कारण ही इनकी किस्मत चमकी है। शहर के नेताओं को भी अतिथि बनकर साफा व माला पहनने से फुर्सत नहीं मिल रही। इनके पास भी गिनाने लायक बड़ा कुछ नहीं है।बड़ा सवाल यह है कि भीलवाड़ा शहर किसका है, भीलवाड़ा का 'लाल' कौन है और भीलवाड़ा की लड़ाई कौन लड़ेगा? सवाल यह भी है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि जिसकी वजह स...

मां को 25 साल पुराने स्कूटर से करवा रहा तीर्थ यात्रा

Image
कर्नाटक के मैसूर में पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर 44 वर्षीय दक्षिणा मूर्ति कृष्ण कुमार ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा उनके पिता के 25 साल पुराने स्कूटर पर पूरे भारत वर्ष में अपनी माता को करवा रहे हैं। भारत यात्रा के साथ ही वह नेपाल, भूटान, म्यांमार की भी यात्रा करवा चुके है। अधिकांश यात्रा पुण्य क्षेत्रों और तीर्थ स्थलों की करवाई हैं। मूर्ति कृष्ण कुमार का कहना है कि उन्होंने मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए नौकरी छोड़ दी। इस सेवा संकल्प के चलते विवाह भी नहीं किया। मूर्ति कृष्ण कुमार गुरूवार को मां को तीर्थ यात्रा कराने चित्तौडग़ढ़ पहुंचे। यहां मीरा मार्केट में सर्व धर्म एवं मीरा मार्केट व्यापारियों ने मां-बेटे का अभिनंदन किया। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एसके मौड़, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, महामंत्री योगेश शर्मा, योगेश चौपड़ा, राजेश भंडारी कमल मेहता, अनुज जैन, सुनील सुनील जैन, अशोक प्रजापत, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/getting-mother-on-pilgrimage-with-25-years-old-scooter-8411860/

एंबुलेंस में मरीज नहीं, निकला डोडा चूरा

Image
चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना व पुलिस उप अधीक्षक बुद्धराज टांक के निर्देशन में थाना प्रभारी भवानीसिंह राजावत, उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र, हेडकांस्टेबल जगदीशचन्द्र, सिपाही बलवन्त सिंह, हेमव्रतसिंह, भजन लाल, सुरेन्द्रपाल, पृथ्वीपाल सिंह व मनोहर सिंह हाइवे रोड बोजुन्दा पर नाकाबन्दी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान नीमच-कोटा मार्ग की तरफ से एक एंबुलेंस आती दिखाई दी, जिसमें चालक व उसका साथी बैठा हुआ था, जिसने नाकाबन्दी देखकर एंबुलेंस की गति धीमी की और अचानक नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज रफ्तार से वाहन को भगा ले गया। पुलिस ने एंबुलेंस का पीछा किया। धनेत पुलिया के सर्विस रोड पर एंबुलेंस को छोड़कर दोनो आरोपी खेतों में भागने लगे, जिनका पिछा किया पर पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली तो उसमें 37 कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया, जिसका तोल करवाने पर 740 किलो हुआ। पुलिस को एंबुलेंस में एक मोबाइल भी मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एंबुलेंस पर लगी है फर्जी नंबर प्लेट पुलिस पड़ताल में साम...