एंबुलेंस में मरीज नहीं, निकला डोडा चूरा

चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना व पुलिस उप अधीक्षक बुद्धराज टांक के निर्देशन में थाना प्रभारी भवानीसिंह राजावत, उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र, हेडकांस्टेबल जगदीशचन्द्र, सिपाही बलवन्त सिंह, हेमव्रतसिंह, भजन लाल, सुरेन्द्रपाल, पृथ्वीपाल सिंह व मनोहर सिंह हाइवे रोड बोजुन्दा पर नाकाबन्दी कर रहे थे।

नाकाबंदी के दौरान नीमच-कोटा मार्ग की तरफ से एक एंबुलेंस आती दिखाई दी, जिसमें चालक व उसका साथी बैठा हुआ था, जिसने नाकाबन्दी देखकर एंबुलेंस की गति धीमी की और अचानक नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज रफ्तार से वाहन को भगा ले गया।

पुलिस ने एंबुलेंस का पीछा किया। धनेत पुलिया के सर्विस रोड पर एंबुलेंस को छोड़कर दोनो आरोपी खेतों में भागने लगे, जिनका पिछा किया पर पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली तो उसमें 37 कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया, जिसका तोल करवाने पर 740 किलो हुआ। पुलिस को एंबुलेंस में एक मोबाइल भी मिला है, जिसके आधार पर आरोपियों के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एंबुलेंस पर लगी है फर्जी नंबर प्लेट

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि एंबुलेंस पर जयपुर पासिंग नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। एंबुलेंस में एक और नंबर प्लेट बाड़मेर पासिंग नंबर की रखी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/there-was-no-patient-in-the-ambulance-it-turned-out-to-be-sawdust-8411811/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा