Viral Video : एसपी की बात पर बिगड़े नेता: बोले आप जनता के नौकर है, हमारी बात सुननी पड़ेगी
भीलवाड़ा. Kotari Gangrape Update
कोटड़ी गैंगरेप और हत्या प्रकरण को लेकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अन्य मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा नेता वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के तल्ख मिजाज से बिफर पड़े। आलम यह हो गया कि कलक्टर के चैम्बर में हंगामा खड़ा हो गया।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक एवं अजमेर संभाग के भाजपा के सहप्रभारी अतरसिंह भड़ाणा की अगुवाई में दोपहर में विधायक विठलशंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल, जब्बरसिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर व पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली कलक्टर आशीष मोदी के चैम्बर में पहुंचे। वहां पहले से एसपी सिधू मौजूद थे।
गैंगरेप को लेकर नेताओं ने धरने की चेतावनी दी। इस पर एसपी सिधू बिफर पड़े। उन्होंने नेताओं का कहा कि वह धरने की धमकी ना दे। इस पर अतरसिंह भड़क गए। सारे नेता सीट से खड़े हो गए और एसपी के बर्ताव पर हंगामा कर दिया। इससे काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। नेताओं ने खरी-खोटी सुनाई। नेता बोले कि आप जनता के नौकर है और हम जनता के प्रतिनिधि। इसलिए हमारी बात सुननी पड़ेगी। कलक्टर भाजपाइयों को समझाइश करके बैठाते रहे। उसके बाद कलक्टर और एसपी ने कुछ देर अकेले में वार्तालाप किया। कार्रवाई के आश्वासन पर भाजपा नेता वहां से रवाना हुए।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/spoiled-leader-on-sp-s-talk-said-you-are-public-s-servant-listen-8414083/
Comments
Post a Comment