Muslim society demonstrated नूपुर के बयान पर मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
Muslim society demonstration in bhilwara भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल की टिप्पणी के खिलाफ भीलवाड़ा जिले भरे में आम मुस्लिम समाज का विरोध प्रदर्शन एवं धरना जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद आम मुस्लिम समाज ने भीलवाड़ा शहर के सूचना केन्द्र पर चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शन के दौरान दोनों पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई । यहां शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अज़हरी व मौलाना हफीजुर्रहमान के सानिध्य में सभा हुई। यहां जिलानी अजहरी ने कहा कि यह हिन्दुस्तान हमारा है। हम हमारे देश के प्रति समर्पित हैं। नौजवानों को चाहिए किसी भी तरह सिर्फ जज्बात से काम न लें बल्कि कानून के दायरे में रहकर नूपुर और नवीन की गिरफ्तारी की मांग करें। जेल भरो आंदोलन की चेतावनी मौलाना हफीजुर्रहमान रिजवी ने कहा कि यदि नूपुर व नवीन को गिरफ्तार नहीं किया तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। विरोध प्रदर्शन के आखिर में काजी शहर व मौलाना रिजवी ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ओर कार्रवाई की मांग की। Muslim society demonstration in bhilwara प्रमुख चौराहों पर बैरि...