Mahesh Navami Festival गुजेंगे जय महेश के जयकारे

नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान महेश नवमी महोत्सव में मुख्य समारोह गुरुवार को शोभायात्रा, 20 मंदिरों में अभिषेक, चारभुजा नाथ के छप्पन भोग, स्नेह मिलन के साथ होगा। सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया ने बताया कि गोपाल द्वारा समेत 20 मंदिरों में सुबह अभिषेक व आरती होगी। अभिषेक के मुख्य प्रभारी राघव कोठारी ने बताया कि उत्तराखंड स्थित केदारनाथ में भीलवाड़ा से गए प्रतिनिधि मंडल द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा।

 

शाम को शोभायात्रा
शोभायात्रा के मुख्य प्रभारी उदयलाल समदानी ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे भेरूलाल केसरीमल सोनी माहेश्वरी धर्मशाला से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें माइक गाड़ी, शहनाई वादक ,घोड़े, बैंड, झांकियां शामिल होगी। 51 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। शहर के 15 चौराहे को आकर्षक विद्युत व फूलों से सजाया जाएगा। यात्रा सोनी धर्मशाला से मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, भोपाल क्लब, सुभाष मार्केट, गोल प्याऊ चौराहे से राजेंद्र मार्ग विद्यालय पहुंचेगी। उपाध्यक्ष महावीर समदानी ने बताया कि पुरुष सफेद पोशाक एवं महिलाएं पीली साड़ी में होगी। व्यापारी दोपहर बाद व्यवसाय बन्द रखेंगे।
बड़ा मंदिर चारभुजा नाथ के सुबह साढ़े पांच बजे अभिषेक होगा। छप्पन भोग लगाया जाएगा। भजन गायक भजन पेश करेंगे। शिखर पर ध्वजा अर्पण की जाएगी।

घर-घर मिठाई वितरण
दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के नेतृत्व में जिला सभा एवं नगर सभा की ओर से माहेश्वरी विधवा बहनों को घर जाकर मिठाई बांटी जाएगी। परिवहन समिति प्रभारी कैलाश चंद्र हैड़ा ने बताया कि रामेश्वरम के लिए राजेन्द्र मार्ग स्कूल में 7 बसों की व्यवस्था की है। प्रसाद के लिए 19 टिकट वितरण केंद्र काउंटर खोलें।

रुद्राभिषेक व महाआरती
काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से रामधाम में सुबह 7 बजे भगवान शंकर का रुद्राभिषेक व 9 बजे महाआरती की जाएगी। संगठन के अमित सोनी व जयप्रकाश सोडानी ने बताया कि रुद्राभिषेक पंडित रमाकांत आचार्य के मंत्रोच्चार के बीच होगा।
----------------

खेलों में दिखाया दम
कैरम व शतरंज प्रतियोगिता के प्रभारी कमलेश सोमानी व कैलाश डाड ने बताया कि कैरम में बालक वर्ग में जूनियर सिंगल में अर्जुन कोठारी विजेता व अक्षत काबरा उपविजेता रहे। मेन्स सिंगल में प्रमोद चेचानी विजेता अनिल मूंदडा उपविजेता, वूमेन सिंगल में सरोज लड्डा विजेता रीचा बाल्दी उपविजेता, बॉयस युगल में आयुष मूंदडा , मनन मूंदडा विजेता, आशीष लड्डा , करन हुर्गट उप विजेता। पुरुष युगल में प्रमोद चेचानी, अनिल मूंदडा विजेता व कैलाश सोमानी, मनीष चेचानी उपविजेता रहे। मिक्स डी में निशा, अरुण बाहेती विजेता, सरोज, भूपेश लड्डा उपविजेता रहे।
शतरंज में 12-15 वर्ष में नव्य देवपुरा विजेता, आर्यन डाड उप विजेता, सीनियर में माधव अजमेरा विजेता व नितिन माहेश्वरी उप विजेता रहे।

टेबल टेनिस में विजेता रहे खिलाड़ियों का प्रदीप बल्दवा, ओम मालानी, नगर सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया , सुरेश बिड़ला, केदार गगरानी, संयोजक दिनेश काबरा, गोपाल नारायणीवाल, प्रमोद डाड सम्मान किया। सीनियर सिंगल का खिताब श्याम मूंदड़ा ने जीता और सीनियर्स डबल में श्याम मूंदड़ा व श्याम बिरला की टीम ने जीत दर्ज की है। 14 वर्ष में इशान सामरिया प्रथम रहे। 20 वर्ष में इशान सांवरिया और लक्ष्य हुरकट प्रथम रहे। 20 से अधिक साल में सहदेव नुवाल प्रथम रहे। महिला में छवि माहेश्वरी ने कब्जा किया। 20 साल से अधिक में हर्षित राठी व प्रचल झवर की जोड़ी प्रथम रही। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/mahesh-navami-festival-jai-mahesh-ke-cheers-will-pass-7582341/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा