Posts

गुलाल में हो रही मिलावट, सिल्वर कलर से कैंसर का खतरा

Image
भीलवाड़ा। होली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। वही रंग अगले दिन धुलंडी को खेला जाएगा। हालांकि भीलवाड़ा शहर में शीतला सप्तमी को खेला जाता है। लेकिन शहर में अन्य राज्यों से आए लोग धुलंडी को भी रंग खेलते है। होली हो और रंग न हों, ये सोचा भी नहीं जा सकता। यदि रंग हर्बल हैं तो खेलने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन बाकी रंग त्वचा के लिए घातक होते हैं क्योंकि इनमेंं लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट जैसे खतरनाक केमिकल होते हैं। इनका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। गहरे रंगों का संबंध ऑक्यूलर टॉक्सिसिटी से होता है। ये आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। आंखों में खुजली, पानी आना, जलन हो सकती है। रंगों में एसिड और केमिकल की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी होती है। शहर में कुछ दुकानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर बिकने वाले रंग हो या गुलाल इनमें मिलावट की जाती है। गुलाल सामान्य तौर पर अरारोट में रंग मिलाकर तैयार किया जाता है। बाजार में इसकी कीमत ६० रुपए किलोग्राम हैं। लेकिन इसमें भी मार्बल डस्ट मिलाई जा रही है। ऐसे में इसकी कीमत बहुत कम हो जाती है। मार्बल डस्ट का गुलाल थोक बाजार में २५ रुपए किलो बिक रहा है। इसके इस्त...

महावीर जयन्ती पर नहीं हो रीट परीक्षा

Image
भीलवाड़ा। इस वर्ष 25 अप्रेल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव के दिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने राजस्थान शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा-रीट की तिथि तय करने के विरोध में जैन समाज आंदोलन की राह पर है। भीलवाड़ा में संयुक्त जैन समाज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को भीलवाड़ा जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की। समाज की ओर से इस मामले में शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा के नाम भी ज्ञापन भेजा। जिला कलक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधियों में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शांति भवन के अध्यक्ष अभय चपलोत, कांचीपुरम सोसायटी अध्यक्ष भूपेंद्र मोगरा, दिगम्बर जैन समाज के भागचंद पाटनी, प्राज्ञ संघ प्रवक्ता विजय पोखरना, जैन कांफ्रेंस के प्रचार प्रसार मंत्री सुरेश बम शामिल थे कलक्टर ने जैन समाज की भावनाएं सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए महावीर जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दी। नवकार मंत्र का उच्चारण किया। ज्ञापन में बताया गया कि जैन समाज व भगवान महावीर में आस्था रखने वाले सभी आराधकों के लिए यह म...

मूक बधिर विद्यालय के सचिव की कोरोना से मौत

Image
भीलवाड़ा। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 22 नए संक्रमित मिले, जबकि यहां मूक बधिर स्कूल के सचिव समेत दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएमएचओ डा. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार को 687 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई थी। इसमें से 22 जने संक्रमित निकले है। जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दस से भी कम संक्रमित आ रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढऩा चिकित्सा व जिला प्रशासन के लिए चिन्ता का विषय है। अस्पताल के अनुसार आर.सी. व्यास कॉलोनी निवासी मूक बधिर स्कूल के सचिव आर.एन. लोगड़ की मंगलवार को इन्दौर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। वे गत 17 मार्च को कोरोना से संक्रमित हुए थे। पहले भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां तबियत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन इंदौर ले गए। वहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। उनका अन्तिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुसार इन्दौर में ही किया गया। वे पिछले कई बरसों से मूक बधिर विद्यालय से जुड़े हुए थे। इससे पूर्व सोमवार रात को बिजयनगर के कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय बुजुर्ग ...

22 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

Image
भीलवाड़ा। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 22 नए संक्रमित मिले। जबकि दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति की महात्मा गांधी अस्पताल में तथा दूसरे की इन्दौर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। डिप्टी सीएमएचओ डा. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार को ६८७ लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की थी। इसमें से २२ जने संक्रमित निकले है। जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दस से भी कम संक्रमित आ रहे थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढऩा चिकित्सा व जिला प्रशासन के लिए चिन्ता का विषय है। अस्पताल के अनुसार बिजयनगर के कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसे २० मार्च को भर्ती कराया था। वही शहर के एक व्यक्ति की कोरोना ग्रसित होने के बाद इन्दौर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। अब एक अप्रेल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। इससे चिकित्सा विभाग ने भी राहत की सास ली है कि कई लोग टीका लगाना चाहते है, लेकिन वे सरकार के निय...

बजरी माफियाओं के हौसले, छुड़ा ले गए बजरी के ट्रैक्टर

Image
भीलवाड़ा। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त बजरी की दो ट्रैक्टर ट्रोली कुछ लोग पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर छुड़ा ले गए। पुलिस ने प्रकरण में चार नामजद व तीन अन्य जनों पर राजकीय बाधा व अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भरनी चेकपोस्ट पर ड्यूटी खत्म होने के बाद रविवार को कांस्टेबल विक्रम व कुलदीप अमरगढ़ चौकी लौट रहे थे। रास्ते में अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर पाए जाने पर उन्होंने जप्त कर लिया और उसे लेकर अमरगढ़ चौकी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अवैध बजरी दोहन में लिप्त लोग कार से पीछा करते हुए आ गए और अमरगढ़ के निकट मेगा हाईवे पर ट्रैक्टरों को रूकवा लिया। इन्होंने कांस्टेबल कुलदीप व विक्रम को खींच कर ट्रैक्टरों से नीचे उतार दिया। गाली गलौज करते हुए धक्का- मुक्की व मारपीट की। आरोपितों में शामिल रजवास निवासी राहुल मीणा, धनराज मीणा, शंकर बलाई व मोटरसाइकिल सवार खजूरी निवासी सोजी उर्फ डालू मीणा दोनों ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए। पुलिस टीम ने बाद में पीछा कर एक ट्रैक्टर को बीच सड़क पर बजरी खाली करते समय वापस पकड़ लिया जिसे चौकी में खड़ा किया।...

संकल्प किया और बदल दी उजाड़ पार्क की तस्वीर

Image
भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर घ सेक्टर की महिला टीम ने उजाड़ पार्क को हराभरा करने की ठानी और करीब दो साल की मेहनत के बाद पार्क हरियाली से खिल उठा। इसी पार्क की तस्वीर बदलने वाली शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा की महिला टीम का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई उद्यान विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा व सचिव कौशल्या पाराशर आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि दो साल पहले पार्क कंटीली झाडियों में तब्दील था, यहां जहरीले जीव पसरे हुए थे, लोग पार्क से दूरी बनाए हुए थे, बिजली व पानी की सुविधा पार्क में नहीं थी। पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत उनकी टीम जाग्रत हुई, नगर विकास न्यास ने सहयोग किया और पार्क की तस्वीर अब बदल गई। यह पार्क अब शहर का आदर्श पार्क बने, इसकी पहल की जा रही है। अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने पार्क में न्यास सचिव रजनी माधीवाल, अधिशासी अभियंता रविश श्रीवास्तव, उद्यान अधीक्षक मोहम्मद रफीक अंसारी, सहायक अभियंता तेजमल शर्मा व रामप्रसाद जाट के सहयोग की भी स...

पंजाब जा रहे ट्रक में मिला मादक पदार्थ

Image
भीलवाड़ा। रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौराप पंजाब जा रहे ट्रक की तलाशी के दौरान 250 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया। ट्रक में सवार दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रक को कार से एस्कोर्ट कर रहे तीन जनों को भी पुलिस ने पकड़ा। कार्रवाई के दौरान खलासी की हालत बिगडऩे पर उसे एमजी होस्पिटल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया कि रायला थाना प्रभारी गजराज सिंह चौधरी मय जाप्ता शनिवार देर रात हाइवे स्थित थाने के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की तरफ से आए ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की गई। चालक व खलासी ने ट्रक में चन्ने के छोले व पाउडर के कट्टे होने की बात कही। इस पर शंका होने पर ट्रक की तलाशी ली गई। खलासी की बिगड़ी हालत, भर्ती कराया यहां चन्ने के छोले की आड में छिपा कर रखे 13 कट्टे डोडा पोस्त मिला। इन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। जब्तशुदा डोडा पोस्त का कुल वजन २५० किलोग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ट्रक चालक पंजाब का संगरूर जिले का दिडबा निवासी लखविंदसिंह (४३) पुत्र बन्तसिंह रमदासी स...