महावीर जयन्ती पर नहीं हो रीट परीक्षा
भीलवाड़ा।
इस वर्ष 25 अप्रेल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव के दिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने राजस्थान शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा-रीट की तिथि तय करने के विरोध में जैन समाज आंदोलन की राह पर है। भीलवाड़ा में संयुक्त जैन समाज के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को भीलवाड़ा जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की। समाज की ओर से इस मामले में शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा के नाम भी ज्ञापन भेजा। जिला कलक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधियों में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शांति भवन के अध्यक्ष अभय चपलोत, कांचीपुरम सोसायटी अध्यक्ष भूपेंद्र मोगरा, दिगम्बर जैन समाज के भागचंद पाटनी, प्राज्ञ संघ प्रवक्ता विजय पोखरना, जैन कांफ्रेंस के प्रचार प्रसार मंत्री सुरेश बम शामिल थे कलक्टर ने जैन समाज की भावनाएं सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए महावीर जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दी। नवकार मंत्र का उच्चारण किया।
ज्ञापन में बताया गया कि जैन समाज व भगवान महावीर में आस्था रखने वाले सभी आराधकों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन रीट परीक्षा रखी गई है। इसमें १6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने है। परीक्षा लेने के लिए समाज के शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को भी सेवाएं देनी होगी। महावीर जयंति के दिन राष्ट्रीय अवकाश भी है। महावीर जयंती पर रीट परीक्षा की तिथि तय करना समाज की आस्थाओं से खिलवाड़ एवं भावनाओं को आहत करने वाला है। हजारों जैन अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से या भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव से वंचित रहना पड़ेगा।
संयुक्त जैन समाज ने सरकार से तिथि में बदलाव के लिए दखल देने की अपील की। जैन समाज का रीट परीक्षा से कोई विरोध नहीं है। समाज की मांग है कि महावीर जयन्ती 25 अप्रेल को रीट परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान प्राज्ञ जैन संघ के मंत्री पदम डांगी, प्रदीप सांखला, आजाद नगर श्रीसंघ अध्यक्ष राजेश बाफना, प्रांतीय जैन कांफ्रेंस के प्रांतीय प्रतिनिधि शांतिलाल खमेसरा, प्रताप सिंह गोखरू, अरविंद कोठारी, निलेश कांठेड़, पारस नाहर, सतेंद्र धूपिया, अमरसिंह धूपिया, उदयलाल सिंघवी, विजय कोठारी, पंकज पोखरना, गजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र कोठारी, राजेंद्र चौधरी, प्रकाश चपलोत, अरविंद हिरण मौजूद थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/rite-examination-should-not-be-done-on-mahavir-jayanti-in-bhilwara-6762727/
Comments
Post a Comment