शाहपुरा, बदनोर, हुरड़ा व बनेड़ा में मतदान आज
भीलवाड़ा। जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक चार पंचायत समितियों में मतदान होगा। शाहपुरा, बदनोर, हुरड़ा व बनेड़ा क्षेत्र के पंचायत समिति के ६८ व जिला परिषद के 8 वार्डों में मतदान होगा। इन पंचायतों के कुल 3 लाख 71,227 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। 522 बूथ बनाए गए। तिलकनगर की राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद पॉलिंग पार्टियां शाम तक अपने केंद्रों पर पहुंच गई। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने कोरोना गाइडलाइन की पालना कराते वोटिंग कराने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने चुनाव निष्पक्षता से कराने के निर्देश दिए। जिला परिषद के सीईओ पुष्करराज शर्मा, एडीएम रिछपालसिंह बुरड़क आदि ने चुनाव दल सदस्य के दायित्व व अधिकारों के बारे में बताया। इन वार्डों में चुनाव जिला परिषद के वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29, 30, 31,32, 33, 34 व 36 में मतदान होगा। वार्ड 26 में पहले चरण में भी मतदान हुआ था। यह वार्ड शाहपुरा क्षेत्र से जुड़ा होने से कुछ मतदाता यहां भी हैं। शुक्रवार को मतदान के बाद वार्ड 34 व 36 में तीसरे च...