कचौरी में निकली ब्लेड, मुंह कटा तो शिकायत पर पहुंची टीम को मिली पुरानी मिठाई

भीलवाड़ा।
चिकित्सा विभाग ने गुरुवार को नगर विकास न्यास के पास स्थित कचौरी वाले तथा जवाहर नगर स्थित मिठाई व्यवसायी के यहां दीपावली से पहले बनाई मिठाई पकड़ी व सैम्पल लेकर तुरंत नष्ट कराई। इनमें ४० किलो काजू कतली, ८ किलो पुरानी मिठाई व ८ किलो अन्य मिठाई शामिल है। इसके अलावा चार सैम्पल लिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि गुरुवार दोपहर को राधे कचौरी वाले के यहां एक महिला ने कचौरी खाई, जिसमें ब्लैड का टुकड़ा निकला। इससे महिला के मुंह से खुन निकलने लगा। इसकी शिकायत पर खाद्य निरीक्षक देवेन्द्रसिंह राणावत व टीम को भेजा। राणावत ने बताया कि मौके पर दिवाली से पहले बनी ४० किलो काजू कतली मिली। उससे दुबारा मिठाई बनाने की योजना थी।
इसी प्रकार ८ किलो पुरानी अन्य मिठाई मिली। ४८ किलो मिठाई नष्ट कराई। इसके अलावा कचौरी का तेल पुराना मिला, जिस पर तेल व कचौरी का सैम्पल लिया गया। दुकान पर कोरोना गाइडलाइन की पालना भी नहीं हो रही थी। लोगों को मास्क पहनने को कहा। मालूम हो, कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर दुकान पहले भी सीज की जा चुकी है।
इसी प्रकार जवाहर नगर स्थित बालाजी स्वीट्स के यहां पुरानी ८ किलो मावा बर्फी मिली, जिसे सैम्पल लेकर नष्ट करा दिया। यह दीपावली से चार-पांच दिन पहले बनाई थी। चारों सैम्पलों को जांच के लिए अजमेर लैब भेजा है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/blade-ejected-in-kachori-mouth-severed-team-reached-complaint-6540094/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा