एमजीएच के लैब टैनिशियन की मौत

भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा में कोरोना लगातार शतक लगा रहा है। गुरुवार को 108 नए कोरोना संक्रमित सामने आए है। जबकि महात्मा गांधी अस्पताल के लैब टैनिशियन की कोरोना से मौत हो गई है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार टेस्ट किए जा रहे हैं। गुरुवार को कोरोना टेस्ट में 108 नए रोगियों की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हजार 542 तक पहुंच गई। चिकित्सा विभाग का कहना है आठ हजार रोगी अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 170 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।
पांचवी चिकित्साकर्मी की मौत
कोरोना काल में योद्धा के रूप में लगातार ड्यूटी कर रहे चिकित्सा कर्मी भी इससे अछूते नहीं रहे है। भीलवाड़ा में २५ से अधिक डाक्टर तथा २८ से अधिक नर्सिंग कर्मचारी व अन्य स्टॉफ कोरोना की चपेट में आ चुके है। अब तक पांच जनों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ लैब टैनिशियन की कोरोना से मौत हो गई। चकित्सा विभाग में यह पांचवीं मौत है। चिकित्सा विभाग में तैनात वरिष्ठ लैब टैनिशियन पुखराज जैन पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। दस-पन्द्रह दिन से उनका महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। इस बीच, कोरोना से लड़ते हुए अल सुबह साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई। इससे पहले स्वरूपगंज के कंपाउंडर, एमसीएच की महिला नर्स, वार्ड बॉय, तथा पीएमओ कार्यालय का एक बाबू सहित चार कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।
एमजीएच स्टाफ ने दी श्रद्धांजलि
जैन के निधन पर महात्मा गांधी चिकित्सालय में अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़, नर्सिंग अधीक्षक मुकुटराज सिंह, अखिल राजस्थान लैबोरेट्री टेक्रीशियन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर सहित अन्य सभी चिकि त्सकों, नर्सिंग स्टाफ व लैबकर्मियों ने उन्हें दो मिनिट का मौन रखकर भावभिनी श्रद्धांजलि दी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/lab-tanician-of-mgh-dies-in-bhilwara-6540048/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा