Posts

पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

Image
भीलवाड़ा। जिले में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जिले में चार चरणों में पंचायत समिति के २५४ और जिला परिषद के 3७ वार्डो में चुनाव होंगे। जिले में जिला प्रमुख व प्रधानों की सीट आरक्षण की वजह से बदलने से कई वार्डो में नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद भाजपा, कांग्रेस के साथ माकपा और बसपा सहित अन्य दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी दलों की ओर से जल्द आवेदन भी लिए जाने की संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चार नवम्बर को चुनाव के संबंध में लोक सूचना जारी होगी। यह रहेगी प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा चुनाव आयोग ने जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति का चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों के लिए खर्च सीमा भी निर्धारित कर दी है। जिला परिषद सदस्य डेढ़ लाख व पंचायत समिति सदस्य 75 हजार रुपए तक खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों के खर्चे पर निगरानी रखने के लिए अलग.अलग टीम गठित होगी। कहां कितनी पंचायत समिति सदस्य की सीट मांडल, हुरड़ा, सुवाणा, कोटड़ी, शाहपुरा १९-१९, बदनोर , बनेड़ा, सहाड़ा, रायपुर १५-१५, जहाजपुर व आसीन...

किसान की लाइव फोटो होने पर ही मिलेगा कपास का भुगतान

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। जिले में समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद बुधवार से शुरू हो रही है। केन्द्र सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए भुगतान उनके खाते में जमा हो इसके लिए कड़े नियम बनाए है। कृषि उपज मंडी समिति के अनुसार इस बार किसान को कपास की बिक्री के लिए स्वयं को आना होगा। उसका मौके पर ही लाइव फोटो होगा। उसके बाद ही उसके खाते में भुगतान हो सकेगा। इसके अलावा किसान को खसरा गिरदावरी रिपोर्ट, आधारकार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, स्वंय उपस्थित होकर डिजिटल फोटो खिंचवाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उसके बाद ही समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद हो सकेगी। यह खरीद बुधवार को श्रीनाथ कॉटन फैक्ट्री गंगापुरा तथा ३१ अक्टूबर से सुराणा जिनिंग एण्ड प्रोसेसिंग फैक्ट्री सहाड़ा में भारतीय कपास निगम की ओर से समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद की जाएगी। गंगापुर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि इस बार कपास खरीद में ३२५ रुपए प्रति क्विटंल के दाम में वृद्धि की गई है। पहले इसके समर्थन मूल्य ५४०० रुपए प्रति क्विंटल थे। जबकि इस बार ५७२५ रुपए क्विंटल दर रखी गई है। इसके आधार पर ८ प्रतिशत तक नमी की दर ५७२५ रुपए प्रति क्विंटल, ९ प्रतिशत ...

कोरोना संक्रमण के साथ अब डेंगू ने दी दस्तक

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोविड महामारी के बीच डेंगू की दोहरी मार पड़ रही है। प्रशासन कोविड से जूझ रहा है और इंतजाम भी उसके अनुरूप किए हैं। इस बीच मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू ने चुपके से दस्तक दे दी। जिले में चिकित्सा विभाग विभिन्न क्षेत्र में डेंगू के मरीज सामने आने की बात कह चुका है। कोविड से जूझने के इंतजाम में लगे प्रशासन ने इस बार फॉगिंग कराने में कोताही बरती। सूत्रों की माने तो डेंगू को लेकर राज्य स्तर से खास निर्देश नहीं आए। जिला चिकित्सालय से भी खास निर्देश नहीं गए। हर साल जहां इन लक्षणों के बताने पर डेंगू जांच को प्राथमिकता दी जाती थी, वहीं इस साल ऐसे लक्षणों के बावजूद कोविड जांच पर जोर दिया गया। नतीजे में मरीज निजी अस्पतालों की ओर उन्मुख हुए। मनमाने ढंग से न सिर्फ जांचें कराई बल्कि जांच रिपोर्ट भी सटीक न मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पडा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सीएचसी स्तर पर सभी डॉक्टरों को यह निर्देश दिए है कि वे डेंगू के मद्देनजर भी मरीजों पर निगाह रखें और मरीज आने पर तुरन्त कंट्रोल रू...

दीपावली पर बाजार में सजावट को सरकारी गाइडलाइन का इंतजार

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। दीपावली के मात्र १८ दिन बचे हैं लेकिन बाजार में सजावट होगी या नहीं, इसे लेकर प्रमुख व्यापारिक संगठन सरकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने साफ किया कि कोरोना संक्रमण को लेकर गाइड लाइन की पालना संभव नहीं है। ऐसे भी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिले भर में धारा १४४ लागू है। भीलवाड़ा शहर में पहले से धारा १४४ है। बालाजी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तलेसरा का कहना है कि दीपावली पर व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है। अभी से चहल-पहल है। यह दीपावली के आसपास बढऩे की संभवना है लेकिन बाजार में सजावट के लिए सरकार की नई गाइडलाइन का इंतजार है। यह गाइड लाइन ३० व ३१ अक्टूबर तक जारी होगी। कोरोना के चलते बाजार में ज्यादा भीड़ जमा नहीं कर सकते है। शहर के प्रमुख बाजार बालाजी, नेताजी सुभाष, चांदनी बाजार, बाजार नम्बर तीन, गोल प्याऊ चौराहा, लाल बहादुर शास्त्री बाजार, सूचना केन्द्र समेत अन्य प्रमुख बाजार में दीपावली पर सजावट होती है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवरत्न मल संचेती का कहना है कि कोरोना के चलते बाजार सजेंगे या नहीं, यह तय नहीं है। सरकार की गाइडल...

दीपावली पर सोने-चांदी की होगी खरीदारी

Image
भीलवाड़ा। दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हालांकि कोरोना काल के कारण ज्यादा खरीदारी नहीं कर रहे है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर बाजारों में हलचल रहेगी। त्योहार और अच्छे दिन की शुरुआत के साथ ही लोग खरीदारी को भी निकलेंगे। बाजार में तेजी के साथ उम्मीद है सोने चांदी के दाम में भी तेजी आएगी। खासकर धनतेरस और दिपावाली के समय सोने के दाम में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस बार धनतेरस पर रत्न एवं आभूषणों की बिक्री में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि बेहतर मानसून तथा उपभोक्ता मांग बढने की वजह से धनेतरस पर आभूषणों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। धनतेरस को आभूषण की खरीद को शुभ माना जाता है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि बाजार मजबूत दिख रहा है, कीमतें काफी हद तक स्थिर हुई हैं। ........ शहर के अन्य बाजार दीपावली के लिए तैयार हैं। दशहरा के बाद धनतेरस में लोग सोना-चांदी आदि की जमकर खरीदारी करते हैं। सबसे ज्यादा सर्राफा व्यापारी के यही रहती है। शहर के ज्वैलरों ने सोने-चांदी के ज्वैलरी के अलावा लोगों की पसंद के अनुसार गिफ्ट आइटम भी श...

चार दुकानों से उठाए छह नमूने

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, रसद व बाट व माप विभाग के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को चार दुकानों का निरीक्षण किया। शाम की सब्जी मंडी स्थित घी, मावा व मिठाई वाले की दो दुकानों से घी व पनीर के छह नमूने लिए। मौके पर फौरी जांच में सभी नमूने सही मिले। हालांकि व्यापक जांच के लिए नमूने अजमेर भेजेंगे। टीम ने शाम की सब्जी मंडी स्थित घी की दुकान से खुला घी व पनीर तथा आजाद मोहल्ले से लूज घी का नमूना लिया। मावा व उसके पास ही स्थित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। चार दुकानों में से दो से छह नमूने लिए गए। घी व पनीर प्रारम्भिक जांच में सही मिले। जांच टीम में एसडीएम रिया केजरीवाल, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, तहसीलदार दिनेश कुमार, प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानचंद, बाट व माप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणावत, डेयरी के रामस्वरुप पालीवाल व पुलिस उप अधीक्षक रामचन्द्र चौधरी शामिल थे। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/six-samples-taken-from-four-stores-in-bhilwara-6485903/

3 साल में मिलावट के 100 मामले, सजा एक में भी नहीं

Image
सुरेश जैन भीलवाड़ा। जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सोमवार से दीपावली तक शुरू होगा। खात बात है कि मिठाई, दूध व मसालों में किसी मिलावटखोर को जेल नहीं भेजा गया। बस, जुर्मान भर छूट जाते हैं। पिछले तीन वर्ष में खाद्य सामग्री के कुल ४४८ में से १०२ नमूने फेल हुए। जबकि कुछ मामले ऐसे थे जिनमें अलग तरह की मिलावट थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्रसिंह राणावत ने बताया कि तीन साल में १०० मामलों में चालन पेश किए। सभी लम्बित हैं। अनसेफ मामलों को छोड़कर जो मामले मिलावट के पकड़े जाते हैं, इसकी सुनवाई एडीएम प्रशासन की कोर्ट में होती है। टेस्ट करवाने के बाद सब स्टैडर्र्ड व मिस ब्रांड आने पर न्याय निर्णय अधिकारी यानी एडीएम के पास मामला जाता है। अनसेफ मामले न्यायालय में जाते हैं, जिनमें सजा का प्रावधान है। छह माह से लेकर उम्र कैद तक का प्रावधान है। ...... वर्ष नमूने अशुद्ध चालान २०१८ १८२ ४८ ४८ २०१९ १८८ ४३ ४३ २०२० ७८ ११ ०९ योग ४४८ १०२ १०० ..... इनमेंमिलावट जांच के दौरान सबसे ज्यादा मिलावट मावे के उत्पादों में मिली है। दूध में नमक और मिल्क पाउडर में मिलावट मिली। प्राकृतिक दूध गाय, भैंस व बक...