दीपावली पर सोने-चांदी की होगी खरीदारी

भीलवाड़ा।
दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। हालांकि कोरोना काल के कारण ज्यादा खरीदारी नहीं कर रहे है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर बाजारों में हलचल रहेगी। त्योहार और अच्छे दिन की शुरुआत के साथ ही लोग खरीदारी को भी निकलेंगे। बाजार में तेजी के साथ उम्मीद है सोने चांदी के दाम में भी तेजी आएगी। खासकर धनतेरस और दिपावाली के समय सोने के दाम में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
इस बार धनतेरस पर रत्न एवं आभूषणों की बिक्री में करीब 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि बेहतर मानसून तथा उपभोक्ता मांग बढने की वजह से धनेतरस पर आभूषणों की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। धनतेरस को आभूषण की खरीद को शुभ माना जाता है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि बाजार मजबूत दिख रहा है, कीमतें काफी हद तक स्थिर हुई हैं।
........
शहर के अन्य बाजार दीपावली के लिए तैयार हैं। दशहरा के बाद धनतेरस में लोग सोना-चांदी आदि की जमकर खरीदारी करते हैं। सबसे ज्यादा सर्राफा व्यापारी के यही रहती है। शहर के ज्वैलरों ने सोने-चांदी के ज्वैलरी के अलावा लोगों की पसंद के अनुसार गिफ्ट आइटम भी शोरूम पर रखे हैं।
प्रशान्त सिंधवी, लन्दन गोल्ड



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/gold-and-silver-will-be-purchased-on-deepawali-in-bhilwara-6485932/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा