Posts

पॉजिटिव की रिपोर्ट दे नहीं रहे, नेगेटिव को करा रहे इंतजार

Image
भीलवाड़ा। जिले में रोजाना 100 से अधिक कोरोना रोगी मिल रहे हैं। चिकित्सा विभाग जहां कोरोना पॉजिटिव को रिपोर्ट देने से मना कर रहा है, वहीं 24 घंटे में नेगेटिव रिपोर्ट देने की घोषणा भी कागजी साबित हो रही है। नेगेटिव रिपोर्ट के लिए भी चक्कर कटाए जा रहे हैं या लोगों को लम्बी कतार में लगना पड़ रहा है। इससे उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। असल में कोरोना से ठीक होने या १४ दिन बाद कोई अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट लेने चिकित्सा विभाग जाता है तो उसे रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। ऐसे में उसे शंका होती है कि वह संक्रमित था या नहीं। कई लोगों को इस रिपोर्ट के आधार पर क्लेम करना होता है, जो क्लेम नहीं कर पा रहे है। साथ नेगेटिव रिपोर्ट भी २४ घंटे में देने की घोषणा अमल में नहीं लाई जा सकी। मोबाइल पर रिपोर्ट की सूचना देने का काम गति नहीं पकड़ पा रहा। ऐसे में लोग खासे परेशान हो रहे हैं। नेगेटिव रिपोर्ट के लिए महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में लम्बी कतार लगती है। लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ता है। तीन दिन में नहीं मिल रही रिपोर्ट कोरोना सैम्पल रिपोर्ट २ से ३ दिन में भी नहीं मिल रही है। ऐसे में सैम्पल दि...

एमजीएच में आइएल-6 जांच शुरू

Image
भीलवाड़ा। कोरोना के गंभीर रोगियों की इंटरल्यूकिन (आइएल)-6 जांच महात्मा गांधी अस्पताल में शनिवार से शुरू हुई। जयपुर के एसएमएस के बाद प्रदेश का दूसरा अस्पताल है, जहां यह जांच सुविधा मिलेगी। आइएल-6 प्रोटीन का शरीर में अंदरूनी सूजन से कनेक्शन पता लगाएगा। कोरोना के गंभीर मरीजों में यह प्रोटीन अधिक होने पर सूजन आ जाती है। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कोरोना रोगी पहले बेहतर महसूस करते हैं। फिर प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इसके बाद शरीर वायरस के अनुसार प्रतिक्रिया देता है। स्पेक्ट्रोमीटर से ब्लड प्लाज्मा में प्रोटीन पैटर्न देखा जा सकेगा। इस इंटरल्यूकिन-६ जांच से पता लग सकेगा कि किस संक्रमित को ज्यादा खतरा है। ब्लड में मौजूद ऐसे प्रोटीन का पता लगाया जाएगा, जिसके स्तर से बताया जाएगा कि मरीज की स्थिति सुधरेगी या नहीं। मरीज को कैसे इलाज की जरूरत है? आइएल-6 का हाईलेवल रेसिपिरेटरी फेल्योर या मौत की वजह बनता है। इस जांच से तय होगा कि मरीज को लाइफ सेविंग इंजेक्शन लगाना है या नहीं। वरिष्ठों की नि:शुल्क सीटी स्कैन गौड़ ने बताया कि एमजीएच में कोरोना मरीजों की सीटी स्कैन रियायती दर...

ऑडिट रिटर्न की अवधि बढ़ाने की मांग

Image
भीलवाड़ा। मेवाड चेम्बर ने केन्द्रीय वित्तमंत्री, वित्त सचिव से जीएसटी के तहत वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-9, 9ए, जीएसटी ऑडिट रिटर्न 9 सी दाखिल करने की तिथि 30 सितम्बर के बजाय 31 दिसम्बर करने की मांग की। चेम्बर महासचिव आरके जैन ने बताया लॉकडाउन के बाद उद्योग एवं व्यापार पूरी तरह गति नहीं पकड़ पाए। काफी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम है। बहुत सारे रिटर्न 30 सितम्बर तक दाखिल करने हैं। इनपुट टेक्स क्रेेडिट के लिए जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-2 बी एवं 3 सी का भी मिलान विभिन्न पार्टियों के खातों से किया जाना है। पार्टल पर दाखिल आंकडों से भी किया जाना है। शहरों में कोरोना पीडितों की संख्या बढ रही है। उद्योग एवं व्यापार में भी कई कर्मचारी संक्रमित होने से आइसोलेट हैं। ऐसी स्थिति में वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-9, 9ए, जीएसटी ऑडिट रिटर्न 9 सी को दाखिल करने की अन्तिम तिथि तीन माह बढ़ाई जाए ताकि उद्योगों को राहत मिले। इसमें छुट नहीं मिलने पर उद्यमियों को परेशानी उठानी होगी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/demand-to-extend-the-period-of-audit-return-in-bhilwara-6420486/

हाइफा हीरो दलपत सिंह को किया याद

Image
भीलवाड़ा। सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने जिलाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में प्रथम विश्व युद्ध के नायक हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत को 102 वें बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। समाज के जोधडास स्थित हाइफा हीरो सामुदायिक भवन पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में भाटी ने बताया कि मेजर सिंह के नेतृत्व में 1918 में भारतीय सेना ने जर्मनी सेना को हरा कर इजरायल का हाइफा शहर आजाद करवाया था। आज के दिन को इजरायल हाइफा डे मनाता है। मेजर दलपत सिंह को मरणोपरांत मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया। बाबू सिंह राणावत, पीरूसिंह गौड़, जितेंद्रसिंह कानावत, सोहनसिंह सोलंकी, हनुमानसिंह, कैलाशचन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने मेजर दलपत सिंह को चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण ओज्याड़ा-हमीरगढ़ में पुुष्पांजलि दी। जिलाध्यक्ष समुन्द्र सिंह सोलंकी व तहसील अध्यक्ष बनवारी सिंह ने मेजर शेखावत की वीर गाथा पर प्रकाश डाला। जिला संरक्षक भैरूसिंह भाटी, अपघात समिति अध्यक्ष हरिकिशन सिंह कानावत, संरक्षक रणजीत सिंह चौहान, विक्रम सिंह राठौड़, रतनसिंह, शंकर सिंह चौहान, कैलाश सिंह, किशन सिंह, श्रवण...

108 संक्रमित मिले

Image
भीलवाड़ा। कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के साथ ही इसके कारण मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बुधवार को दो जनों की मौत हुई, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। चिकित्सकों की मानें तो ये कोरोना संदिग्ध थे। हालांकि इनके सैम्पल नहीं लिए। इनमें शाहपुरा के पूर्व प्रधान शामिल हैं। १०८ नए संक्रमित सामने आए हैं। इनके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर ५३५२ हो गई है। ३४९९ मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। चिकित्सा विभाग के अनुसार, सूचना केंद्र के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी शीतल वैष्णव को सांस में तकलीफ पर एमजीएच लाए, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी के साथ हल्का बुखार था। इसी प्रकार शाहपुरा के पूर्व प्रधान व कांग्रेस नेता लादूराम सेन का बुधवार को उपचार के दौरान सेटेलाइट चिकित्सालय में निधन हो गया। सुबह तबीयत बिगडऩे पर शाहपुरा लाए थे। उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सेन तीन से बुखार रोग से पीडि़त थे। बुधवार को दम तोडऩे वाले दोनों की रिपोर्ट नहीं आई है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/108-infected-in-bhilwara-6420439/

मांडल-आसींद में सरपंच पद के लिए सामने आए 494 प्रत्याशी

Image
भीलवाड़ा। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को आसींद की २८ पंचायतों में सरपंच पद के लिए २९१ तथा मांडल की १६ पंचायतों में २०६ जनों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मांडल में २२६ वार्ड पंच के लिए ५८८ तथा आसींद में ३३६ वार्ड पंच के लिए ९९० पर्चे दाखिल किए गए। इनकी समीक्षा गुरुवार सुबह 10 बजे से होगी। उसी दिन दोपहर ३ बजे तक नाम वापसी होगी। मतदान ३ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी। अगले दिन उपसरपंच चुने जाएंगे। मांडल. उपखण्ड अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि मांडल में 20 सरपंच ११८ पंच, मेजा में 15 सरपंच 37 पंच, बागोर में सरपंच के 28 व 96 पंच, केरिया में 7 सरपंच व 27 वार्ड पंच, पिथास में 8 सरपंच व 23 पंच, बावड़ी 20 सरपंच व 25 पंच, भादू में १३ सरपंच व 29 पंच, भगवानपुरा १४ सरपंच व 31 पंच, सन्तोकपुरा १६ सरपंच व 31 पंच, भीमडिय़ास में 8 सरपंच व 15 पंच, घोडास में 9 सरपंच व 26 पंच, लिर्डिया में 14 सरपंच व 22 पंच, धुवाला में 8 सरपंच व 19 पंच, नीम का खेड़ा में ९ सरपंच व 33 पंच, चाखेड़ में 11 सरपंच व 27 पंच, लुहारिया में 6 सरपंच व 29 पंचों ने आवेदन किया। आसीन्द. पंच...

फेडरेशन ने 100 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपे

Image
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन ने बुधवार को ऑक्सीजन के १०० सिलेंडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपे। फेडरेशन ने गुजरात के कच्छ से सिलेंडर खरीदे और ग्रोथ सेंटर से भरवाए। इनकी लागत दस लाख रुपए आई है। फेडरेशन के संस्थापक सदस्य रामेश्वर काबरा, महासचिव मुकुनसिंह राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल शर्मा व शाबीर मोहम्मद उपस्थित थे। फेडरेशन गुरुवार को 100 कम्बल सीएमएचओ को सौंपेगा। यह कम्बल डेनिम उत्पादक सुपर गोल्ड शूटिंग्स के प्रबन्धक श्याम चांडक ने भेंट किए। मालूम हो, जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने गत दिनों औद्योगिक संगठनों से ऑक्सीजन सिलेण्डर मुहैया कराने की अपील की थी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। एमजीएच में वर्तमान में ८० से अधिक मरीज ऐसे है जिन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेण्डर की कमी को देखते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने गत दिनों औद्योगिक संगठनों से सिलेण्डर की मदद मांगी थी। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/fed...