108 संक्रमित मिले

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के साथ ही इसके कारण मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बुधवार को दो जनों की मौत हुई, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। चिकित्सकों की मानें तो ये कोरोना संदिग्ध थे। हालांकि इनके सैम्पल नहीं लिए। इनमें शाहपुरा के पूर्व प्रधान शामिल हैं। १०८ नए संक्रमित सामने आए हैं। इनके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर ५३५२ हो गई है। ३४९९ मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
चिकित्सा विभाग के अनुसार, सूचना केंद्र के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी शीतल वैष्णव को सांस में तकलीफ पर एमजीएच लाए, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी के साथ हल्का बुखार था। इसी प्रकार शाहपुरा के पूर्व प्रधान व कांग्रेस नेता लादूराम सेन का बुधवार को उपचार के दौरान सेटेलाइट चिकित्सालय में निधन हो गया। सुबह तबीयत बिगडऩे पर शाहपुरा लाए थे। उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सेन तीन से बुखार रोग से पीडि़त थे। बुधवार को दम तोडऩे वाले दोनों की रिपोर्ट नहीं आई है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/108-infected-in-bhilwara-6420439/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा