हाइफा हीरो दलपत सिंह को किया याद
भीलवाड़ा।
सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने जिलाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी के नेतृत्व में प्रथम विश्व युद्ध के नायक हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत को 102 वें बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। समाज के जोधडास स्थित हाइफा हीरो सामुदायिक भवन पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में भाटी ने बताया कि मेजर सिंह के नेतृत्व में 1918 में भारतीय सेना ने जर्मनी सेना को हरा कर इजरायल का हाइफा शहर आजाद करवाया था। आज के दिन को इजरायल हाइफा डे मनाता है। मेजर दलपत सिंह को मरणोपरांत मिलिट्री क्रॉस से सम्मानित किया गया। बाबू सिंह राणावत, पीरूसिंह गौड़, जितेंद्रसिंह कानावत, सोहनसिंह सोलंकी, हनुमानसिंह, कैलाशचन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने मेजर दलपत सिंह को चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण ओज्याड़ा-हमीरगढ़ में पुुष्पांजलि दी। जिलाध्यक्ष समुन्द्र सिंह सोलंकी व तहसील अध्यक्ष बनवारी सिंह ने मेजर शेखावत की वीर गाथा पर प्रकाश डाला। जिला संरक्षक भैरूसिंह भाटी, अपघात समिति अध्यक्ष हरिकिशन सिंह कानावत, संरक्षक रणजीत सिंह चौहान, विक्रम सिंह राठौड़, रतनसिंह, शंकर सिंह चौहान, कैलाश सिंह, किशन सिंह, श्रवण सिंह, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/haifa-hero-dalpat-singh-remembered-in-bhilwara-6420461/
Comments
Post a Comment