accident in bhilwara बजरी माफिया ने छीन लिए घर के दो चिराग

शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बजरी माफिया ने घर के दो चिरागों को बुझा दिया। एनएच हाइवे पर 148 डी पर बाइक सवार दो युवकों को बजरी से भरे डंपर की टक्कर से दो जनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर आसपास की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डम्पर को जब्त करके शक्करगढ़ थाने पर खड़े करवाया गया।


जानकारी के अनुसार शक्करगढ़ थाने के निकट एनएच हाइवे पर टोल प्लाजा के पास देर रात बाइक सवार दो युवकों को बजरी से भरे ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में रामा खेड़ा निवासी महेंद्र मीणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नाथून निवासी संजय कुमार मीणा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर शक्करगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जहाजपुर अस्पताल रखवाया। वहां उनका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बजरी के डम्पर को थाने खड़े करवाया। चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में बजरी माफिया हावी हो रहे है। बेखौफ होकर बजरी परिवहन की जा रही है। पुलिस व खनिज विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा। इससे रात में सरपट दौड़ते वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसे लेकर कई बार शिकायतों के बावजूद निस्तारण नहीं किया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/accident-in-bhilwara-gravel-mafia-snatched-two-lamps-of-the-house-7544947/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा