loan disbursed चार जिलों के 596 ग्राहकों को 23 करोड़ के ऋण वितरित

भीलवाड़ा।
एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक राजेश मिश्रा ने कहा कि बैंक आपकी समृद्धि हमारा संकल्प के नारे को साकार करने के लिए सदैव प्रयासरत है। किसानों, महिला समूह सहित सभी वर्गों की उन्नति के लिए हमेशा कटिबद्ध है। मिश्रा बुधवार को एसबीआई की ओर से नगर परिषद सभागार में आयोजित मेगा कस्टमर आउटरीच में ऋण वितरण के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़ एवं अजमेर साउथ जिलों के 596 ग्राहकों को लगभग 23 करोड़ के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम में एक परिवार में कोरोना से निधन होने पर बैंक की ओर से दस लाख की सहायता राशि का चेक भी दिया गया।
स्किल्ड लेबर समस्या, महिलाएं आएं आगे: नकाते
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने कहा कि भीलवाड़ा टेक्सटाइल नगरी है। इसकी पहचान विश्व में है। यहां यार्न से लेकर कपड़ा बनाने का काम होता है। लेकिन रेडिमेड गारमेन्ट में हम पीछे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण प्रशिक्षित कारीगर का न मिलना है। बैंक, राजीविका मिशन मिलकर इस ओर काम करें, तो भीलवाड़ा की कायाकल्प हो सकती है। उद्यमी तैयार हैं लेकिन स्किल्ड लेबर नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर रेडिमेड गारमेन्ट की ओर रुख करंे तो उन्हें अच्छा काम मिल सकता है। महंगा कपड़ा है, लेकिन पहले कपड़ा सिलाई का काम अच्छी तरह से सिखना होगा। महाराष्ट्र, तमीलनाडूं व आन्ध्र प्रदेश में रेेडिमेड गारमेन्ट के बाजार इसीलिए पनप रहे है क्योंकि वहां की महिलाएं ट्रेनिग ले चुकी हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं काम कर रही हैं। रोजाना एक महिला ४०० से ५०० रुपए की कमाई कर रही है। भीलवाड़ा में भी रेडिमेड गारमेन्ट का एक प्लेट फार्म खुल सकता है।
विशिष्ट अतिथि हेमंत करोलिया ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में राजीविका के महिला समूह द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह, राजीविका प्रबंधक उम्रदराज पठान ने सम्बोधन दिया। कार्यक्रम में एसबीआई आरएम एमजी व्यास, चितौडग़ढ़ आरएम संतोष कुमार झा, राजसमन्द आरएम पुनीत बख्श, अजमेर आरएम वीरेन्द्र सिंह, भीलवाड़ा के मुख्य प्रबंधक पंकज पोरवाल, जिला प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा, जिला प्रबंधक गोविंद सिंह उपस्थित थे।
इस तरह मिला ऋण
जिला ग्राहक राशि करोड़ में
भीलवाड़ा ३०२ ८.७६
चित्तौडग़ढ़ १२१ ६.८८
राजसमन्द १११ ५.०४
अजमेर ६२ २.२९
कुल योग ५९६ २२.९७



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/23-crore-loans-disbursed-to-596-customers-of-four-districts-7202085/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा