Posts

सोशल मीडिया पर एक लाइक करना पड़ गया भारी

Image
चित्तौड़गढ़ के दीपक शर्मा ने एसओजी में गत दिनों सोशल मीडिया के जरिए उसके साथ ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई। परिवादी ने बताा कि उसके मोबाइल पर आए संदेश में सोशल मीडिया के जरिए प्रतिदिन तीन से पांच हजार रुपए कमाने का ऑफर दिया गया था। जिसके अनुसार एक ग्रुप ज्वाइन कर टॉस्क दिए गए, जिसमें पोस्ट को लाइक कर ग्रुप में शेयर करने थे। लाइक करने पर पचास से सौ रुपए दिए जाते थे। social meediya par ek laik karana pad gaya bhaaree एसओजी की टीम ने जांच में दोषी मिल रहे आरोपियों के खातों की जांच की तो सामने आया कि कुछ युवकों ने मिलकर आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया था, जिसमें परिवादी दीपक से 19 अप्रेल को पांच लाख रुपए जमा करवाए गए थे। इस खाते में उसी दिन 2.87 करोड़ रुपए भी जमा हुए थे। टीम ने आरोपियों को डिटेन पर पूछताछ की तो सामने आया कि बदमाशों ने करीब 12 खाते अजमेर के पीसांगन में ऑपरेट करने के लिए दो युवकों को रख रखे हैं। आरोपी आनन्द नेहरा ने खाता खोलने के लिए जो कागज दिए वह राजसमंद में आमेट के रहने वाले एमबीबीएस के विद्यार्थी देवीलाल के थे। देवीलाल ने टीम को बताया कि वह खाते के लिए दस्तावेज चित्त...

दर्दनाक हादसा: 20 सेकंड में सिर से पैर तक थ्रेसर में पीस गया युवक, गठरी में बांधकर ले जाना पड़ा शव

Image
भीलवाड़ा। जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुरा में सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर चालक की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि 20 सैकंड में ही युवक के सिर से लेकर घुटनों तक हिस्सा थ्रेसर मशीन मेंपिस गया। पुलिस के अनुसार शेरपुरा में देर शाम एक खेत पर मूंग की फसल निकाली जा रही थी। फसल निकलने के दौरान ट्रैक्टर चालक दलपुरा निवासी बंटी(19) पुत्र जयलाल गुर्जर थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। शक्करगढ़ थाने से दीवान विजय सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से मशीन में फंसे शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। अंधेरा होने की वजह से थ्रेसर मशीन में फंसे युवक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 1 घंटे बाद युवक के शव को मशीन से बाहर निकलवाया गया। मूंग की फसल निकालने के बाद चालक बंटी की शर्ट मशीन की चपेट में आ गई थी। अंदर खींच लिया। थ्रेसर के रोलर से बंटी के सिर से लेकर घुटने तक शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस ने शव की गठरी बांध अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्...

सरकारी स्कूलों के फिरेंगे दिन, होगी कायापलट

Image
चित्तौडगढ जिले के प्रधानमंत्री खनिज कल्याण कोष से सांसद सी पी जोशी ने कई विद्यालयों के लिए अनुशंसा की है। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि जिले में भी कल्याण कोष से राजकीय विद्यालयों के भवनों की काया पलट हो सकेगी और नए भवन भी मिल सकेंगे। इतना ही नहीं स्कूलों के खेल मैदान विकसित होंगे एवं उपकरण भी मिल सकेंगे। Prime Minister's Mineral Welfare Fund चित्तौडगढ पंचायत समिति के राउप्रावि लालजी का खेड़ा कश्मोर, राउमावि मानपुरा में कक्षा कक्ष, नाहरगढ़ में 20 लाख की लागत से प्रार्थना हॉल निर्माण, निम्बाहेड़ा पंस के राउमावि टाई, राउप्रावि भुजियाखेड़ी, राउप्रावि फाचर सोलंकी में राशमी पंस के राउमावि रेवाड़ा, राउमावि सांखली, राबाउमावि रूद में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा,कपासन पंस के राउमावि सिंहपुर में 20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य, राउमावि बनाकिया खुर्द में 20 लाख की लागत से खेल मैदान में डोम निर्माण कार्य होंगे। इसी प्रकार राउमावि रूपाखेड़ी, राउमावि उमंड में 2 कक्षाकक्ष मय बरामदा, भूपालसागर पंस के राउमावि उसरोल , राउमावि भोपालनगर (डाबर) कक्षा कक्ष , राउमावि बबराणा में 20 लाख की लागत से ...

गले पर चाकू रखकर लूट लिए 15 लाख के जेवर

Image
gale par chaakoo rakhakar loot lie 15 laakh ke jevar चित्तौडग़ढ़ कोतवाली क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही वृद्धा के गले पर चाकू रखकर बदमाश करीब पन्द्रह लाख के सोने-चांदी के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए। जानकारी के अनुसार मानपुरा निवासी मोहनी बाई (70) पत्नी रामलाल सालवी रविवार रात मकान के बरामदे में सो रही थी। रविवार को देर रात अज्ञात लुटेरे खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और मोहनीबाई की के गले में पहना सोने का मांदलिया चाकू से काट लिया। लुटेरों ने उसका मुंह बंद कर दिया। बाद में लुटेरों ने उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े खोलने का प्रयास किया। कुछ लुटेरों ने कमरे में रखे ड्रम का ताला तोड़कर उसमें रखे 12 तोला वजनी सोने के आभूषण, चार किलो वजनी चांदी के जेवर, डेढ लाख रुपए लूट लिए। यह आभूषण वृद्धा की पुत्र वधू व बेटियों के थे। लुटेरे अपने साथ पत्थर व लाठी भी साथ लाए थे। वारदात के समय वृद्धा का पुत्र डालचंद सहित परिवार के अन्य सदस्य विवाह समारोह में गंगरार गए हुए थे। लुटेरों के वहां से जाने के बाद वृद्धा ने पास ही में रहने वाले गोविन्द सालवी को बुलाया और व...

राजस्थान में शुरू हुआ विश्व का पहला प्लांट, जहां खराब हो चुके टायरों को रिसाइकिल कर सड़कें बना रहे, गैस व ग्रीन ऑयल भी बन रहा

Image
पर्यावरण के क्षेत्र में नवाचार, रायला में विश्व का पहला पायरोलिसिस संयंत्र स्थापित भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक बड़ा रेकार्ड बन रहा है। यहां ऐसा प्लांट स्थापित किया गया है, जहां खराब हो चुके टायरों को रिसाइकिल कर सड़कें बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। भीलवाड़ा जिले के रूपाहेली में ऐसा संयंत्र बनाया गया है, जिसमें खराब हो चुके टायरों को रिसाइकिल कर सड़कें बनाने में काम लिया जा रहा है। टायरों से गैस व तेल तैयार किया जाता है, जो सड़क व सीमेंट उद्योग में इस्तेमाल होता है। इसे विश्व का पहला पायरोलिसिस प्लांट बताया जा रहा है। प्लांट में देश भर से खराब हो चुके टायर ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी इस्तेमाल हो चुके टायर मंगवाए जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस संयंत्र की मशीनें संचालक ने अपने स्तर पर तैयार कराई है। प्लांट संचालक ने अंतरराष्ट्रीय मानक के आधार पर पायरोलिसिस टेक्नोलॉजी विकसित की। इसका पेटेंट भी करवाया है। विदेशों से कई इंजीनियर प्लांट देखने यहां आ रहे हैं। करीब 50 करोड़़ रुपए लागत के इस प्लांट में वेस्ट रबर व प्लास्टिक से रीकवर्ड कार्बन ब्लैक ऑयल एवं गैस का उत्...

Good News For Farmers : तारबंदी से खेत होंगे सुरक्षित, 3000 काश्तकारों को मिलेगा फायदा

Image
भीलवाड़ा. नीलगाय व आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा काे लेकर किसानों के माथे से चिंता की लकीरें को इससे राहत मिल सकेगी। राज्य सरकार ने राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन योजना के तहत चेनलिंक तारबंदी योजना के तहत ना सिर्फ बजट बढ़ाया बल्कि कृषि विभाग का लक्ष्य भी पिछले साल से चार गुणा अधिक कर दिया। नए लक्ष्य से जिले में 3000-3500 किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। फसल सुरक्षा मिशन के तहत जिले में 11 लाख 80 हजार मीटर तारबंदी होगी। सरकार ने 13 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट जारी किया। योजना का लाभ सभी श्रेणी किसानों को मिलेगा। कृषि विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामुदायिक तारबंदी में अनुदान:- - सामुदायिक आधार पर तारबंदी कराने वाले सभी श्रेणी के किसानों के लिए 10 कृषकों के एक समूह के लिए न्यूनतम 5.0 हैक्टेयर कृषि भूमि होने पर लागत का 70 प्रतिशत अथवा अधिकतम 56 हजार रुपए या जो भी कम हो, अनुदान मिलेगा। प्रति कृषक अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक अनुदान देय होगा। कृषक को अनुदान के लिए जनआधार कार्ड संख्या देना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र के साथ नवीनतम जमाबन्दी की नकल जो कि 6 माह से अधिक पुरानी न हो एवं राजस्व...

डोटासरा बोले, मोदी बार-बार आए, फिर भी नहीं दे पाए सौगात

Image
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री बार-बार राजस्थान आ रहे हैं, लेकिन एक भी घोषणा यहां नहीं की। मोदी काम के आधार पर नहीं, बल्कि खुद के चेहरे पर चुनाव लडऩा चाहते हैं। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार रिपिट हुई तो गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों को बिजली का बिल नहीं भरना पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में आए कार्यक्रम में पार्टी के एक भी नेता का मंच पर नाम नहीं लिया, इसके मायने यह हुए कि या तो मोदी को अहम आ गया है, या फिर वे नेता योग्य नहीं हैं, जिनके नाम नहीं लिए। उन्होंने कहा कि शायद यह भी वजह हो सकती है कि एक-दो नेता का मंच से मोदी नाम ले लेते तो नेताओं में बिखराव आ सकता था, इसलिए किसी के नाम भाषण से पहले नहीं लिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे प्रत्याशियों के संबंध में ईमानदारी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को फीडबैक देंगे। इस बार उसी को टिकट दिया जाएगा, जो जिताऊ हो। इसके अलावा कोई सिफारिश या टिकट का कोटा नहीं होगा।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। कांग्...