दर्दनाक हादसा: 20 सेकंड में सिर से पैर तक थ्रेसर में पीस गया युवक, गठरी में बांधकर ले जाना पड़ा शव

भीलवाड़ा। जिले के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुरा में सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर चालक की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि 20 सैकंड में ही युवक के सिर से लेकर घुटनों तक हिस्सा थ्रेसर मशीन मेंपिस गया।

पुलिस के अनुसार शेरपुरा में देर शाम एक खेत पर मूंग की फसल निकाली जा रही थी। फसल निकलने के दौरान ट्रैक्टर चालक दलपुरा निवासी बंटी(19) पुत्र जयलाल गुर्जर थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। शक्करगढ़ थाने से दीवान विजय सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से मशीन में फंसे शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। अंधेरा होने की वजह से थ्रेसर मशीन में फंसे युवक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 1 घंटे बाद युवक के शव को मशीन से बाहर निकलवाया गया।

मूंग की फसल निकालने के बाद चालक बंटी की शर्ट मशीन की चपेट में आ गई थी। अंदर खींच लिया। थ्रेसर के रोलर से बंटी के सिर से लेकर घुटने तक शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस ने शव की गठरी बांध अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/youth-crushed-to-death-in-thresher-machine-in-bhilwara-8291957/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा