Posts

उफ यह गर्मी, सूनी राह, लू केे थपेडे

Image
राजस्थान में मई की गर्मी में ठंड का अहसास का मौसम अब अलविदा हो चुका है। मौसम फिर पुरानी रंगत में लौट आया है। दुपहरी में अब बारिश नहीं वरन लू की लपटें उठ रही है। भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले की धरा भी सूर्य देव के रौद्र रूप दिखाने से तपने लगी है। दोनों जिलों का पारा अब 42 डिग्री को पार कर चुका है। शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर तीखे रहे है। प्रदेश में गत कुछ दिनों से कभी गर्मी तो कभी सामान्य मौसम से जहां आम आदमी राहत महसूस कर रहा था वहीं गुरुवार को अचानक शुरू हुए लू के थपेड़ों ने आम आदमी का हैरान कर दिया। लू एवं गर्मी के कारण भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ शहर में दोपहर 12 बजे तक शहर की सड़कों पर सूनापन छा गया। वहीं तेज गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए। ऐसे में बाजार में शीतल पेय की दुकानों पर लोागों को राहत लेते हुए देखा गया। शहर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी का अहसास सुबह करीब 8 बजे से ही शुरू हो गया। सुबह दस बजे के करीब गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया। दस बजे से ही लोगों को गर्म हवाएं चुभने लगी। दोपहर 12 बजे बाद तो लू के थपेड़े शुरू हो गए। गर्मी के अचानक बढऩे के कारण लोगों ने राह...

उपभोक्ता भंडार के 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Image
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. के 12 सदस्यीय संचालक मंडल के चुनाव के लिए गुरुवार को 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें 7 का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसकी घोषणा शुक्रवार को नाम वापसी के बाद होगी। अन्य 5 सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल मैदान में है। वहीं भीलवाड़ा डेयरी के पूर्व चेयरमैन रतनलाल चौधरी निर्विरोध चुने जा चुके। ये दोनों राजस्व मंत्री रामलाल जाट के नजदीकी माने जाते हैं।   17 मई को 3658 मतदाता पांच सदस्य चुनेंगे। मतदान आरसी व्यास कॉलोनी स्थित भूमि विकास बैंक (पीएलडी) में होंगे। तुरंत बाद मतगणना होगी। 18 मई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव प्रधान कार्यालय उपभोक्ता भंडार परिसर में होगा। निर्वाचन अधिकारी सुनील व्यास ने बताया कि गुरुवार सुबह 9:30 से 12.30 बजे तक पर्चे भरे गए। कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ऋणदात्री समितियों से 3, प्राथमिक उपभोक्ता भंडारों के अध्यक्ष- उपाध्यक्षों में से 3 और 6 व्यक्तिगत सदस्य चुने जाएंगे। आज होंगे निर्विरोध निर्वाचित - 7 प्राथमिक भंडार में स...

सौतेला पिता कर रहा था बेटी की चौथी शादी

Image
सौतेले पिता व मां ने सौदा कर तीन बार नाबालिग बेटी का विवाह कर दिया। चौथी बार शादी के लिए सौदे की भनक लगते ही थाने में मामला दर्ज कराया गया है। यह समूचा चौंका देने वाला वाक्या राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है। निम्बाहेड़ा के एक थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले सौतेले पिता व मां अपनी पन्द्रह वर्षीय बेटी का रूपए लेकर तीन बार विवाह करवा चुके हैं। अब चौथी बार रुपए लेकर किसी के साथ विवाह करवाने की तैयारी की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद एक स्वयंसेवी संस्था की टीम पीडि़त नाबालिग से मिली तब पीडि़ता ने बताया कि उसके सौतेले पिता व मां ने चौथी जगह शादी करवाने के लिए रुपए ले लिए हैं और वहां शादी करवाना चाह रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। वही आरोपी मां-पिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/step-father-was-doing-daughter-s-fourth-marriage-8232732/

बिजली फ्री की आस में बैठे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर

Image
Rajasthan Free Electricity: भीलवाडा। इस वर्ष जून के बाद 100 यूनिट बिजली फ्री की आस लिए बैठे उपभोक्ताओं को अप्रेल माह के बिलों ने झटका दिया। अप्रेल के बिजली के बिलों में फ्यलू सरचार्ज जुड़कर आया। 200 से 300 बिजली यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज 600 से एक हजार रुपए तक लगा है। इसका असर जिले के लगभग 5.50 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दो माह में तीन आदेश जारी किए। 24 मार्च के पहले आदेश में अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021 के तिमाही में उपभोग यूनिट पर 12 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूलने की बात कही। इसी दिन अन्य आदेश में जनवरी 2022 से मार्च 2022 के तिमाही में 19 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूली के आदेश दिए थे। विभाग ने इसकी पालना में 31 मार्च को ही अपने कंप्यूटर सिस्टम में कुल 31 पैसा प्रति यूनिट के आधार पर तीन माह की राशि डेबिट कर दी। इस आधार पर जिले के उपभोक्ताओं से 31 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला गया। विभाग ने 28 अप्रेल को एक ओर आदेश जारी कर अप्रेल 2022 से जून 2022 तक तिमाही में उपभोग यूनिट पर 45 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज ...

100 यूनिट फ्री बिजली से पहले फ्यूल सरचार्ज का झटका

Image
भीलवाडा. इस वर्ष जून के बाद 100 यूनिट बिजली फ्री की आस लिए बैठे उपभोक्ताओं को अप्रेल माह के बिलों ने झटका दिया। अप्रेल के बिजली के बिलों में फ्यलू सरचार्ज जुड़कर आया। 200 से 300 बिजली यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज 600 से एक हजार रुपए तक लगा है। इसका असर जिले के लगभग 5.50 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दो माह में तीन आदेश जारी किए। 24 मार्च के पहले आदेश में अक्टूबर 2021 से दिसम्बर 2021 के तिमाही में उपभोग यूनिट पर 12 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूलने की बात कही। इसी दिन अन्य आदेश में जनवरी 2022 से मार्च 2022 के तिमाही में 19 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूली के आदेश दिए थे। विभाग ने इसकी पालना में 31 मार्च को ही अपने कंप्यूटर सिस्टम में कुल 31 पैसा प्रति यूनिट के आधार पर तीन माह की राशि डेबिट कर दी। इस आधार पर जिले के उपभोक्ताओं से 31 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला गया। विभाग ने 28 अप्रेल को एक ओर आदेश जारी कर अप्रेल 2022 से जून 2022 तक तिमाही में उपभोग यूनिट पर 45 पैसा प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूलने के आदेश दिए। यह राशि...

हेल्प लाइन में काम के एवज में मांग ली घूस

Image
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ ने चाइल्ड लाइन कर्मचारी से 16 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में आसरा विकास संस्थान के संस्थापक व चाइल्ड लाइन चित्तौडग़ढ़ के निदेशक भोजराज सिंह को गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने बुधवार को निदेशक को उदयपुर स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है। एसीबी चित्तौडग़ढ़ ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि परिवादी गांधी नगर निवासी गोपाल पुत्र देवीलाल चावला ने ब्यूरो में शिकायत दी कि उसने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में काम किया था। चाइल्ड लाइन का निदेशक भोजराज सिंह पदमपुरा ने अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर 2022 के वेतन का चेक देने के एवज में अगस्त व सितंबर 2022 के 12 हजार रुपएए फर्जी हाजिरी बताकर तथा 16 सितंबर से 30 सितंबर तक किए गए कार्य का वेतन 4 हजार रुपए सहित 16 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। ब्यूरो की टीम ने वेतन प्राप्ति पर एडवांस हस्ताक्षर करवाकर अगस्त व सितंबर का वेतन परिवादी के खाते में डालकर 16 हजार रुपए की रिश्वत लेते चाइल्ड लाइन चित्तौडग़ढ़ के निदेशक व आसरा विकास संस्थान के संस्थापक ...

दहेज की खातिर जलाया, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

Image
राजस्थान में दस वर्ष पूर्व दहेज के लिए प्रताड़ित की गई विवाहिता की मौत के मामले में न्यायालय ने आरोपित पति को दोषी मानते हुए एक फैसले में उम्रकैद की सजा सुनाई। लोक अभियोजक फरीद मिर्जा के अनुसार 22 जुलाई 2013 को चित्तौडगढ़ जिले में बेगूं थाना अंतर्गत चंदाखेड़ी गांव में विवाहिता बगदी बाई की की जलने से मौत हुई थी । विवाहिता के पति मुकेश पुत्र नारायण जटिया ने विवाहिता के पीहर रतनगढ़ मप्र में घटना की सूचना दी। इसी मामले में बगदी बाई के पिता रतनगढ़ निवासी नन्दा पुत्र दयाराम जटिया ने बेगूं थाने में मामला दर्ज करा बताया कि उसकी पुत्री बगदी बाई का विवाह 3 वर्ष पहले मुकेश जटिया निवासी चन्दाखेडी के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात से ही उसके ससुराल में रह रही थी। जब वह पीहर आती तो सास, ससुर एव पति के झगडा करने के बारे में बताती थी। 20 सितम्बर 2013 को सुबह चंदा खेड़ी से बगदी बाई के मरने के समाचार सुन कर वह सभी परिजन चंदाखेड़ी पहुंचे। मृतका की हत्या करने का मामला दर्ज कराया। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामले में पुलिस ने धारा 304 बी में आरोपित मुकेश जटिया आदि के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम व एफएसएल रि...