सौतेला पिता कर रहा था बेटी की चौथी शादी
सौतेले पिता व मां ने सौदा कर तीन बार नाबालिग बेटी का विवाह कर दिया। चौथी बार शादी के लिए सौदे की भनक लगते ही थाने में मामला दर्ज कराया गया है। यह समूचा चौंका देने वाला वाक्या राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है।
निम्बाहेड़ा के एक थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले सौतेले पिता व मां अपनी पन्द्रह वर्षीय बेटी का रूपए लेकर तीन बार विवाह करवा चुके हैं। अब चौथी बार रुपए लेकर किसी के साथ विवाह करवाने की तैयारी की जा रही थी।
इसकी जानकारी मिलने के बाद एक स्वयंसेवी संस्था की टीम पीडि़त नाबालिग से मिली तब पीडि़ता ने बताया कि उसके सौतेले पिता व मां ने चौथी जगह शादी करवाने के लिए रुपए ले लिए हैं और वहां शादी करवाना चाह रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। वही आरोपी मां-पिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/step-father-was-doing-daughter-s-fourth-marriage-8232732/
Comments
Post a Comment