Posts

भीलवाड़ा मंडी: सरसों के दामों में आई कमी

Image
भीलवाड़ा @ पत्रिका. भीलवाड़ा कृषि मंडी में बुधवार को फसलों के भाव इस प्रकार रहे। अजवाइन 11000 से 13000, गेहूं 2100 से 2550, मक्का 2100 से 2125, चना 4700 से 5100, जौ 2100 से 2200, मूंगफली 6800 से 7500, सरसों 4900 से 5075 रुपए प्रति क्विंटल। सर्राफा- बुधवार को सर्राफा भाव इस प्रकार रहे। चांदी प्रति किलो - 62800, चांदी टंच -63600, सोना 10 ग्राम- 56150 सोना जेवराती-53610, रवा - 56100, कलदार -800 रुपए प्रति नग भाव रहे। किराणा - बुधवार को किराणा बाजार में आटे में दो रुपए प्रति किलो तक दाम गिरे तो सोयाबीन तेल में चार रुपए प्रति किलो तक नरमी रही। चीनी 40, मूंग मोगर 106, उड़द मोगर 110, तुअर दाल 122 से 137, मूंग दाल 94, उड़द दाल 99, चना दाल 65 से 70, मसूर दाल 92, मैदा 40, सूजी 45, चावल टुकड़ी बासमती 55, चावल बासमती 75 से 105, देसी घी 545 से 560 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 210 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 145, तेल सरसों 172-184, सौंफ 180 से 200, जीरा 380 से 400, मैथी 75, धनिया साबुत 160, राई 80 से 100, अजवाइन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 250, काबूली चना 150 से 160, काला चना 65, पोहा ...

भीलवाड़ा में 75 जगह जलेगी कंडे की होली

Image
भीलवाड़ा. पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण घटाने के लिए इस बार भीलवाड़ा शहर में 75 जगहों पर होली मनाई जाएगी। इसमें लकड़ियों की जगह गाय के गोबर से बने कंडे जलाए जाएंगे। इसके लिए करीब सवा से डेढ लाख कंडे बनाए गए हैं। नौगांवा की माधव गोशाला के व्यवस्थापक अजितसिंह ने बताया कि शहर में कई जगहों पर गोबर के कंडों से होली जलाई जाएगी। इससे जो राख निकलेगी, उसका भी उपयोग किया जा सकता है। इस राख से पानी शुद्ध करने, घर से निगेटिव एनर्जी दूर करने और खेतों में खाद के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। होली में गोबर के कंडे जलाने से प्रदूषण भी नहीं होगा। पेड़ भी नहीं कटंगे। शहर में सबसे बड़ी कंड़े की होली अग्रवाल समाज अग्रवाल उत्सव भवन में जलाएगा। इस बार मांग के आधार पर तीन रंगो की 800 किलोग्राम हर्बल गुलाल तैयार की गई। इन सामग्री के लिए शहर में 12 सेन्टर भी बनाए गए है। राख का भी किया जाता है उपयोग गोसेवकों के अनुसार गोबर से बनी स्टिक व कंडे से जली होलिका दहन की राख का भी उपयोग किया जा सकता है। इस राख से पानी को शुद्ध किया जाता है। इसके अलावा इसे घर में रखा जा सकता है। इससे निगेटिव एनर्जी नहीं आती है। साथ ह...

मधुमक्खियों ने हमला बोला तो शव ही छोड़ भागे

Image
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के मातोलाई निवासी मुकेश (35) पुत्र उदय लाल मीणा 4 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसकी बाद में उपचार के दौरान शनिवार देर रात कोटा मेंमृत्यु हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को रविवार दोपहर कस्बे में नागदी बांध किनारे लाए। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। अचानक मधुमक्खियों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। भयभीत शव को छोड़कर अपनी जान बचाने की जुगत में लग गए। बचाव में कुछ लोग अपने घरों की ओर दौड़ गए तो कुछ लोगों ने पास ही वाहनों में छुप कर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले की जानकारी प्रशासन को मिली। सूचना पर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी दामोदर खटाना, तहसीलदार इंद्रसिंह व थाना प्रभारी दुलीचंद गुर्जर मौके पर पहुंचे। हमले में जख्मी हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जहाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि कुल 61 मरीज भर्ती किए गए। 40 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 21 मरीजों की स्थिति गंभीर होने से उन्हें भर्ती किया गया। हाल...

होलिका दहन 6 मार्च को, 7 को धुलंडी पर खेलेंगे रंग गुलाल

Image
चित्तौड़गढ़. फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन व अगले दिन चैत्र मास के कृष्ण प्रतिपदा को गुलाल के साथ धुलंडी मनाई जाती है। चित्तौड़गढ में 6 मार्च को होली दहन व 7 मार्च को गुलाल खेला जाएगा।पंडित अशोक व्यास ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में भद्रा मुक्त समय में किया जाना चाहिए। विशेष स्थिति में भद्र मुख और भद्रा पुच्छ को छोड़कर भी होलिका दहन किया जा सकता है। चित्तौड़गढ़ में 6 मार्च को पूर्णिमा प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। 6 मार्च को शाम 4.17 बजे पर पूर्णिमा आरम्भ हो जाने से पूर्णिमा को ही प्रदोष वेला में 6.38 बजे से रात 9.6 तक होलिका दहन होगा। 7 मार्च को गुलाल खेला जाएगा। ---- होलिका दहन भारत में होगा दो दिन इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च शाम 4.17 बजे से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6.09 बजे तक रहेगी। भारत में जहां सूर्यास्त 6. 09 बजे के बाद होगा। वहां पर होलिका दहन 6 मार्च को और जिन प्रदेशों में सूर्यास्त 6.09 बजे से पूर्व होगा वहां पर दहन 7 मार्च को किया जाएगा। राजस्थान सहित कई राज्यों में 7 मार्च को सूर्यास्त पूर्व ही पूर्णिमा समाप्त हो जाएग...

अमराजी भगत की पेनोरमा में 5 फीट ऊंची लगेगी मूर्ति

Image
चित्तौड़गढ़. राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत की पहल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 करोड़ की राशि से अमराजी भगत अनगढ बावजी पैनोरमा बनाए जाने स्वीकृति प्रदान की है। चित्तौड़गढ़ ज़िले की तहसील भादसोड़ा के नरबदिया ग्राम में यह पैनोरमा बनाया जाएगा।   पैनोरमा बनाने के लिए प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा ने डीपीआर तैयार कर ली है। डीपीआर के अनुसार मौके पर निर्माण कार्य करने के लिए शुक्रवार को धरोहर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा, अधिशासी अभियंता सुरेश स्वामी व सहायक अभियंता प्रवीण कुलहरी ने पैनोरमा निर्माण कार्य के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण किया। गाडरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम गाडरी, समाजसेवी रतनलाल गाडरी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पैनोरमा के कार्यों, दृश्यों, जन-सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया। पैनोरमा में अमराजी भगत की 5 फिट ऊँची संगमरमर की मूर्ति लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जाड़ावत ने पेनोरमा निर्माण की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग को यह प्रकरण वित्तीय स्वीकृति के लिए भिजवाया है जो शीघ्र ही वित्तीय स्वीक...

बस्सी में धूलण्डी पर भक्तों के संग फाग खेलेंगे ठाकुरजी

Image
चित्तौड़गढ़. धूलण्डी पर बस्सी कस्बे का नजारा अलग ही होता है। भक्तों के संग फाग खेलने के लिए ठाकुरजी पूरे कस्बे का भ्रमण करते हैं। ठाकुरजी के भक्तों के संग फाग खेलने की वर्षों पुरानी परंपरा है। जिसका निर्वहन आज भी भक्तों की ओर से किया जा रहा है। धूलण्डी मंगलवार को मनाई जाएगी।   कस्बे के लक्ष्मीनाथ मंदिर के भगवान लक्ष्मीनाथ हाथी पर विराजित होकर पूरे कस्बे में शोभायात्रा के साथ भक्तों के संग होली खेलते हैं। कस्बे की गलियां, बाजार गुलाल के विभिन्न सतरंगी रंगों से सराबोर हो जाती है। बैंड बाजों के साथ ऊंट, घोड़े शोभायात्रा की शान बढ़ाते हैं। शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सोनियो का चौक, नाला बाजार ,पुराना बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, पेट्रोल पंप से होते हुए रावला चौक, बस्सी खेड़ा से पुनः लक्ष्मीनाथ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होती है। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। घरों के बाहर ठाकुरजी की आरती की जाती है। फाग खेलने के कारण बाजार बंद रहते हैं। वही कोई भी श्रद्धालु नशा नहीं करता है और गुलाल का ही उपयोग किया जाता है। शोभायात्रा को देखने के लिए बहन-बेटियां भी बस्सी पहुंचकर ...

यह क्या, गुरुजी सुबह पांच बजे बच्चों को उठा देते है

Image
बरसनी के शिक्षक कमल किशोर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बढ़ाने का कोई अवसर नहीं छोड़े है। वह नित नए नवाचार कर रहे है। बच्चों का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहे, इसके लिए वह अब बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे है। वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे विद्यार्थियों को फोन करके उठाते है ,विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं यह देखने उनके घर भी जाते है। 12 वीं के विद्यार्थी मुस्कान खटीक ,तनवीर शर्मा,राहुल खटीक ने बताया कि कमल सर ने सभी विद्यार्थियों की दिनचर्या बनवाई है, जिसमे प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक का व्यस्त योजना है । सर, 5 बजे फोन करके हमे जगाते है ,हमारे माता पिता से पूछते भी है और कभी कभी 5 बजे ही यह देखने की हम पढ़ रहे है या नही हमारे घर भी आ जाते है । इससे हम जल्दी उठ पाते है और पढ़ाई करते है। अभिभावक राकेश खटीक,जमनालाल रेगर ,रमेश खटीक,महावीर वैष्णव भी शिक्षक के नवाचार से खुश है। शिक्षक कमल किशोर ने बताया कि इसके लिए पहले अभिभावकों से विद्यार्थी की दिनचर्या पूछता हूं, उनसे जल्दी जगाने की अनुमति लेता हूं । परीक्षा के एक माह पूर्व का समय बहुत कीमती होता है ,विद्यार्थी परिजनों की ...