यह क्या, गुरुजी सुबह पांच बजे बच्चों को उठा देते है

बरसनी के शिक्षक कमल किशोर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बढ़ाने का कोई अवसर नहीं छोड़े है। वह नित नए नवाचार कर रहे है। बच्चों का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहे, इसके लिए वह अब बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे है।

वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे विद्यार्थियों को फोन करके उठाते है ,विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं यह देखने उनके घर भी जाते है। 12 वीं के विद्यार्थी मुस्कान खटीक ,तनवीर शर्मा,राहुल खटीक ने बताया कि कमल सर ने सभी विद्यार्थियों की दिनचर्या बनवाई है, जिसमे प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक का व्यस्त योजना है । सर, 5 बजे फोन करके हमे जगाते है ,हमारे माता पिता से पूछते भी है और कभी कभी 5 बजे ही यह देखने की हम पढ़ रहे है या नही हमारे घर भी आ जाते है । इससे हम जल्दी उठ पाते है और पढ़ाई करते है। अभिभावक राकेश खटीक,जमनालाल रेगर ,रमेश खटीक,महावीर वैष्णव भी शिक्षक के नवाचार से खुश है।

शिक्षक कमल किशोर ने बताया कि इसके लिए पहले अभिभावकों से विद्यार्थी की दिनचर्या पूछता हूं, उनसे जल्दी जगाने की अनुमति लेता हूं । परीक्षा के एक माह पूर्व का समय बहुत कीमती होता है ,विद्यार्थी परिजनों की बजाय अध्यापक का कहना अधिक मानते है इसलिए अगर मेरे एक महीने तक जल्दी जगाने से विद्यार्थियों का परिणाम थोड़ा भी बढ़ता है तो यह मेरे कर्तव्य के लिए बहुत सुखद है। उल्लेखनीय है कि अध्यापक कमल किशोर गत 4 वर्षो से प्री बीएड व प्री बीएसटीसी के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग भी करा रहे है इससे अब तक 25 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न पाठ्यक्रमो में चयन भी हो चुका है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/yah-kya-gurujee-subah-paanch-baje-bachchon-ko-utha-dete-hai-8080929/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा