Posts

टिप्पणी : विवादों का न्यास

Image
जयप्रकाश सिंह भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास को विवादों का न्यास कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रदेश के सम्पन्न न्यासों में शुमार भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास में आए दिन विवाद आम बात है। कभी निर्माण कार्यों तो कभी फैसलों पर अंगुलियां उठती रही है। छह माह से ज्यादा समय तक कार्यवाहक सचिव के भरोसे यहां कामकाज होता रहा। इस दौरान कई विवादित निर्णय हुए। इन निर्णयों को लेकर पत्रिका में खबरें छपने के बाद न्यास के जिम्मेदार अधिकारी जागे और उन्होंने कई आदेशों को निरस्त कर दिया तो कुछ पर नए सिरे से कार्यवाही शुरू कर दी। कई मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी जांच शुरू कर दी। न्यास की ओर से हरणीखुर्द में पिछले पांच साल से मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आवास बन रहे हैं। बीस करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी आवास रहने लायक नहीं बना। ढाई सौ से ज्यादा लोग राशि जमा कराने के बाद कब्जे का इंतजार कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व खुद न्यास सचिव ने मौका मुआयना किया और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। सवाल यह है कि इतने दिन से न्यास के अधिकारी और अभियन्ता क्या कर रहे थे। ग...

खुद को ही लूट ने की रच ली कहानी

Image
भीलवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जोधड़ास चौराहा के निकट एक बाइक सवार से ढाई लाख की नकदी की लूट की घटना पुलिस पड़ताल मेंं फर्जी निकली। परिवादी ने कर्ज की राशि चुकाने के लिए खुद की लूट की वारदात रची। समूचे घटनाक्रम का खुलासा गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा व पुलिस उपाधीक्षक रामचन्द्र चौधरी ने किया। पुलिस अब परिवादी के ही खिलाफ झूंठी घटना बता कर सनसनी फैलाने का मुकदमा दर्ज कर रही है। उन्होंने बताया कि रायला थाने के कासौरिया हाल बाबाधाम क्षेत्र निवासी विनोद कुमार (23) पुत्र मदनलाल व्यास ने मंगलवार दोपहर मेें पुलिस को उसके साथ हुई लूट की वारदात की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही देबीलाल ओझा से 2 लाख रुपए उधार ले रखे थे। यह राशि चुकता करने के लिए वह 24 अगस्त की दोपहर में दो लाख बीस हजार रुपए लेकर उधारी चुकाने मोटरसाइकिल से देबीलाल ओझा के पास जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जोधड़ास रेलवे फ ाटक से कुछ दूर रायल पार्क के निकट एक मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश व्यक्ति ने उसे रोक लिया और मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीन लिया और भाग छूटे। परिवादी ने दोनों का पी...

भीलवाड़ा यूआईटी में फिर उन्हें चुभने लगी कठोर कार्यशैली

Image
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास को विवादों का न्यास कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। प्रदेश के सम्पन्न न्यासों में शुमार भीलवाड़ा के नगर विकास न्यास में आए दिन विवाद आम बात है। कभी निर्माण कार्यों तो कभी फैसलों पर अंगुलियां उठती रही है। लेकिन नव नियुक्त न्यास सचिव अजय आर्य व अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के कड़े निर्णय 0व कड़ी कार्यशैली सालों से जमें अभियंताओं को फिर चुभने लगी है। छह माह से ज्यादा समय तक कार्यवाहक सचिव के भरोसे यहां कामकाज होता रहा। इस दौरान कई विवादित निर्णय हुए। इन निर्णयों को लेकर पत्रिका में खबरें छपने के बाद न्यास के जिम्मेदार अधिकारी जागे और उन्होंने कई आदेशों को निरस्त कर दिया तो कुछ पर नए सिरे से कार्यवाही शुरू कर दी। कई मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी जांच शुरू कर दी। न्यास की ओर से हरणीखुर्द में पिछले पांच साल से मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आवास बन रहे हैं। बीस करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च हो चुकी हैए लेकिन अब तक एक भी आवास रहने लायक नहीं बना। ढाई सौ से ज्यादा लोग राशि जमा कराने के बाद कब्जे का इंतजार कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व खुद न्यास स...

भीलवाड़ा भाजपा के खिलाफ विधायक जब्बर की उठी आवाज

Image
भीलवाड़ा। जिला भाजपा संगठन के खिलाफ अब विधायकों के भी तेवर दिखे होने लगे है। भाजपा ब्राह्मणों की सरेरी ग्रामीण मंडल की झरणा महादेव धार्मिक स्थल पर हुई बैठक में विधायक जबर सिंह सांखला ने भी जिला संगठन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनाव में जिला संगठन के सहयोग नहीं करने से आसींद प्रधान की कुर्सी भाजपा को गंवानी पड़ी। हालांकि बाद में वह बोले की यह तो संगठन की बैठक में चर्चा थी। बैठक में विधायक जब्बर सिंह सांखला ने जिले के पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों पर पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जिले के पदाधिकारी मेहनत करते तो आसींद में भाजपा का प्रधान बनता और कांग्रेस का जिला परिषद सदस्य निर्विरोध नहीं बनता। जिले के पार्टी पदाधिकारियों की शिकायत आलाकमान को करने के बावजूद भी अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बात को लेकर जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह कालियास एवं विधायक सांखला के बीच नोकझोंक हुई, इससे हंगामें की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं की समझाइश पर मामला शांत हुआ। लेकिन समूचे घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल...

कपड़े के बाद अब सेना को दस लाख हथगोले सप्लाई करेंगे भीलवाड़ा के उद्यमी

Image
भीलवाड़ा। कपड़े के बाद अब भीलवाड़ा के उद्यमी देश की सेना को हैण्ड ग्रेनेड [हथगोला] उपलब्ध करा रहे है। भीलवाड़ा के जाने माने व्यवसायी सोलर ग्रुप के मालिक सत्यनारायण नुवाल की नागपुर में गोला बारूद की फैक्ट्री है। रक्षा मंत्रालय ने उनसे ४५० करोड़ में दस लाख मल्टी मोड हैण्ड ग्रेनेड खरीदने का करार किया है। उन्होंने दो दिन पूर्व नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सेना को पहली खेप के रूप में एक लाख हैण्ड ग्रेनेड की आपूर्ति की। नुवाल की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) यह हैण्डग्रेनेड तैयार कर रही है। रक्षा मंत्रालय ने अक्टूबर 2020 में सेना को 10 लाख मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड के साथ 450 करोड़ रुपए का अनुबंध किया था। रक्षा मंत्रालय ने पहली बार निजी क्षेत्र की कम्पनी से हैंड ग्रेनेड की आपूर्ति के लिए करार किया ताकि सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हैंड ग्रेनेड मिल सके। इस ग्रेनेड को डीआरडीओ और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरीज ने मिलकर डिजाइन किया है। यह ग्रेनेड सेना और वायु सेना में अभी तक इस्तेमाल हो ...

किस कॉलोनी के जारी होंगे पट्टे, अभी तय नहीं

Image
भीलवाड़ा। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान में नगर परिषद सभापति ने पांच हजार पट्टे का लक्ष्य तय किया लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों में तालमेल के अभाव में शहर के ७० वार्डो के लिए बनाई सर्वे कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है। यह कमेटी ५ अगस्त को बनाई थी। अधिकारियों का मानना है कि परिषद कौनसी कॉलोनी के पट्टे जारी करेगी, यह संशय है। स्टेट ग्रांट पट्टे जारी करने पर कुछ फाइलें तैयार है। कमेटी को १५ अगस्त को रिपोर्ट देनी थी पर कार्य नहीं होने पर सभापति राकेश पाठक ने नाराजगी जताई है। इसके पीछे आयुक्त दुर्गा कुमारी का कई दिन से भीलवाड़ा से बाहर होना माना जा रहा है। इधर, आयुक्त व सभापति के बीच गुरुवार करीब दो घंटे की बैठक हुई, जिसकी परिषद में खासी चर्चा है। वहीं स्वायत्त शासन विभाग ने नगर निकायों को आदेश दिए कि वे 15 से 25 सितंबर तक वार्ड अनुसार तैयारी शिविर लगाए। इसके लिए भी परिषद अधिकारियों ने तैयारी नहीं की। विभाग के डायरेक्टर दीपक नंदी ने तैयारी शिविर में आवेदन से फीस जमा तथा पट्टे तैयार करने के निर्देश दिए। १५ तक करना था सर्वे आयुक्त दुर्गा ने ५ अगस्त को अधिशासी अ...

एमजीएच पर मरीजों का भार, पर्ची कटाने से चिकित्सक कक्ष तक लंबी कतार

Image
भीलवाड़ा। जिले के सबसे बडे़ एमजी अस्पताल में मरीजों की भीड़ न केवल कोरोना गाइडलाइन तोड़ रही बल्कि तीसरी लहर को भी न्योता दे रही है। गुरुवार को एमजीएच में मरीजों की लंबी कतारें देखी गई, जिनमें दो गज की दूरी के नियम की पालना नहीं हो रही थी। वहीं कुछ मरीज व परिजन तो मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। चिकित्सक को पहले दिखाने के चक्कर में मरीज अस्पताल के गार्ड व अन्य मरीजों से उलझते भी देखे गए। मरीजों ने हंगामा भी किया। असल में इन दिनों वायरल बुखार के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका भार एमजीएच पर पड़ा। गुरुवार को पंची काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्षों तक मरीजों की लंबी कतार देखी गई। मेडिकल आउटडोर (कक्ष नंबर १६) के बाहर मरीज कतार में एक दूसरे से सटे खड़े थे। इनमें दो गज की दूरी भी नहीं थी। कुछ बिन मास्क भी थे। पहले अपनी बारी के लिए गार्ड से झगड़ रहे थे। एक महिला तो अपनी बारी के लिए गार्डों से धक्का-मुक्की पर उतारू हो गई। गार्ड गाइडलाइन की पालना कराने की कोशिश कर रहे थे। मरीजों को समझा रहे थे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। मेडिकल आउटडोर में मरीजों का गार्डों के साथ बार-बार झगड़ा देख...