पत्रिका ने उठाया मुद्दा तो अब नहीं बनेगा विवादास्पद प्रवेशद्वार
भीलवाड़ा। शहर के पथिकनगर में निजी चिकित्सालय को प्रवेशद्वार निर्माण के लिए नगर विकास न्यास द्वारा मिली मंजूरी विवाद के बाद मंगलवार को निरस्त कर दी गई। समूचे घटना क्रम का खुलासा मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के जरिए होने से न्यास में खलबली मच गई। कलक्टर नकाते ने भी न्यास से मामले की पत्रावली तलब की। वही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। If the patrika raised the issue, now it will not become a controversial gateway पथिकनगर में मालू प्रबंधन द्वारा निजी चिकित्सालय के बाहर स्वयं के खर्चें पर प्रवेशद्वार बनाना शुरू करने पर सोमवार को क्षेत्र के लोग स्थानीय पार्षद मधु शर्मा की अगुवाई में विरोध में आ गए थे। हंगामे के हालात होने पर न्यास के अधीक्षण अभियंता करणराज जीनगर व सहायक अभियंता अरविन्द व्यास भी मौके पर पहुंचे और समझाइश के काम रूकवा दिया। पत्रिका की खबर से खलबली समूचे घटना क्रम का खुलासा मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के जरिए होने से न्यास में खलबली मच गई। कलक्टर नकाते ने भी न्यास से मामले की पत्रावली तलब की। वही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद पार्षद शर्मा की ...