अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने और कार बरामद करने इंदौर गई पुलिस टीम

भीलवाड़ा. शहर के राजेन्द्र मार्ग रोड पर डीपी ज्वैलर्स शोरूम के दो कर्मचारियों से १४ लाख रुपए लूटने के मामले में लुटेरों का पुराना अपराधियों रिकॉर्ड खंगालने और कार बरामद करने के लिए एक पुलिस टीम मंगलवार शाम को इंदौर के लिए रवाना हो गई। वहां मामले को लेकर अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी।

कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि इंदौर के ग्रीन पार्क कॉलोनी चंदन नगर निवासी मोहम्मद अबरार, इंदौर के तनजीम नगर खजराना निवासी शफीक फकीर शातिर अपराधी है। दोनों ने पूर्व में इंदौर में भी बैंक में लूट की वारदात में शामिल रहे है। इस सम्बंध में इंदौर पुलिस के सहयोग से उनके अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल कर लाने और कार बरामद करने टीम भेजी है। आरोपी मध्यप्रदेश से एक कार लेकर भीलवाड़ा आए थे। डीपी ज्वैलर्स में रैकी के लिए इसी कार का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद आरोपी इसी कार से हमीरगढ़ से आगे गए थे। इस कार को बरामद करना है। उधर, आरोपी एक पखवाड़े तक चित्तौडग़ढ़ रोड स्थित होटल ग्रीन प्लाजा में ठहरे थे। उसमें नई आबादी हमीरगढ़ निवासी मुस्तफा फकीर की आईडी लगाई थी। इतने लम्बे समय तक कमरा देने और अन्य आरोपियों की आईडी नहीं रखने के बारे में भी पुलिस होटल की गतिविधियों के बारे में जानकारी कर रही है। कोतवाली दाधीच ने बताया कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को लिखा जाएगा। गौरतलब है कि आरोपी पांच दिन के रिमाण्ड पर चल रहे है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/police-team-went-to-indore-to-investigate-criminal-records-and-recover-6975821/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा