Posts

budget 2021-बीमा व लोन के ब्याज दरों में मिले छूट

Image
भीलवाड़ा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्र सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगी। कोरोना ने देश की आर्थिक दशा-दिशा पर असर डाला। कोरोना की मार झेल चुके हर वर्ग बजट से राहत की उम्मीद कर रहा है। राजस्थान पत्रिका ने युवाओं से जाना कि इस बजट से क्या उम्मीद करते हैं। ---- सरकार को टैक्स में राहत देनी चाहिए। इनकम टैक्स का दायरा बढ़ाकर 5 लाख तक करना चाहिए ताकि 60 साल से कम उम्र के लोगों को राहत मिल सके। धर्मेन्द्र फगनानी, व्यापारी --- सरकार इस बार पिछले साल से ज्यादा अच्छा बजट लाएगी। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों के लिए कर्ज पर अधिक ब्याज छूट या या सहायता दी जानी चाहिए ताकि देश में व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी। पीयूष पारीक ----- कोरोना के वजह से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। केंद्र को चाहिए कि जीएसटी दर में कटौती करें ताकि व्यापार पटरी पर आ सके व उद्योग फिर से चल सके। बसंत गांधी ---- जन औषधि केंद्र का प्रचार के अभाव में लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। बजट में इनके लिए अलग घोषणा की जाए ताकि लाभ लोगों तक पहुंचे। बबलू मंडोवरा ---- कोरोना की वजह से व्...

budget 2021 -टफ अनुदान बढ़ाएं, बकाया का हो भुगतान

Image
भीलवाड़ा। कोरोना के बाद पहला आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे उद्योगों, बड़े और खुदरा व्यापारियों से लेकर आम जनता तक को बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस बजट में कई सुधारों की घोषणा हो सकती है। वही टेक्सटाइल उद्यमियों ने पत्रिका के सामने बजट को लेकर अपनी उम्मीदें साफ की। कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि टफ का अनुदान बढ़ाने के साथ बकाया अनुदान का बजट जारी किया जाए। जीएसटी में यार्न की दर करने की उम्मीद भी है। ----- टेक्सटाइल उद्योग पर सर्वाधिक मार बिजली दरों की है। राज्य सरकार को चाहिए बिजली दरें कम करने के साथ प्रोत्साहन योजना लागू करें। केंद्र सरकार टफ अनुदान का बकाया जल्द जारी करे ताकि उद्यमियों को राहत मिल सके। संजय पेडिवाल, अध्यक्ष, सिन्थेटिक्स विविंग मिल्स एसोसिएशन ---- नई टफ योजना की जल्द घोषणा हो। पुरानी टफ योजना में बकाया अनुदान सबको मिले। ईपीसीजी स्कीम को दो साल और बढ़ाया जाए ताकि मशीनों का आधुनिकीकरण हो सके। राज्य सरकार को कैपिटल सब्सिडी लागू करनी चाहिए। साबीर खान, महासचिव सिन्थेटिक्स विविंग मिल्स एसोसिएशन ----- वर्ष 2020 में कंपनी एक्ट म...

जगदीश हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज की बैठक

Image
भीलवाड़ा। जिले के करेड़ा क्षेत्र के सबलपुरा निवासी व गुजरात में भंगार व्यवसाई जगदीश कुमावत की बीते दिनों अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या के मामले में सोमवार को गाडरी खेड़ा जेमंत माता मंदिर प्रांगण में 62 गांवो के कुमावत समाज के साथ सर्व समाज की सभा हुई। इसमें पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता व दोषियों को कठोर दंड दिलाने व समाज सुधार पर निर्णय लिए। सबलपुरा के गजेंद्र सिंह व भेरू लाल कुमावत ने बताया कि बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने पर टीम को सम्मानित किया। जगदीश के परिवार को आर्थिक सहायता की मदद करने तथा जगदीश के हत्यारों को कठोर कानूनी सजा दिलाने के लिए आर्थिक सहायता एकत्रित करने के लिये 62 खेड़ा के कुमावत समाज के लोग व सर्व समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि सर्व समाज के लोग जगदीश के परिवार को आगे कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए आर्थिक सहायता का योगदान देंगे। इस पर सर्व समाज द्वारा आर्थिक योगदान में 13 लाख रुपए की राशि एकत्रित की व सर्व समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि जो भी इस घटना में दोषी है उनको कोर्ट द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पु...

किसानों ने दिल्ली में चल रहे आन्दोलन के समर्थन में निकाली रैलिया

Image
भीलवाड़ा। दिल्ली में चल रहे हैं किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए गणत्रंत दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा शहर में दो अलग-अलग गुटों की ओर से ट्रेक्टर रैली निकाली गई। इससे शहर में हर तरफ ट्रेक्टर ही ट्रेक्टर नजर आए। ढोल नगाड़ों वे भारत माता जी जयकारों के बीच निकाली रैली शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई थी। जैल चौराहे से प्रथम रैली मांडल विधायक रामलाल जाट के नेतृत्व में निकाली गई। ट्रैक्टर रैली मुख्य मार्ग में होते हुए शहर से बाहर निकली। इसमें पूर्व विधायक विवेक धाकड़ व हगामी लाल मेवाड़ा भी रैली में शामिल थे। रैली में सैकड़ों की तादाद में युवा व महिलाएं शामिल थी। इसी प्रकार राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेतृत्व में भीलवाड़ा के सभी किसानों ने किसान आंदोलन को सहमति पर मंगलवार को ट्रेक्टर रैली निकाली गई। रैली करीब दो किलोमीटर लम्बी थी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भवानीराम नागा ने बताया कि सभी गांवों से 250 ट्रेक्टर अधिक ने रैली में हिस्सा लिया। नशा मुक्ति आंदोलन संयोजक नारायण लाल भदाला ने बताया कि यह रैली कुवाड़ा तेजाजी मंदिर गुलाब पैट्रोल पम्प के पास से शुरू हुई जो मोती बावजी चौराया, सांगान...

पाला पडऩे से फसलें हुई बर्बाद

Image
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा क्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही शीत लहर एवं ठंड के प्रकोप से सैकड़ों हैक्टर भूमि में चने, सरसों, गेंहू एवं जौ की फसल नष्ट हो गई। पाला पडऩे से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करने तथा गिरदावरी की मांग को लेकर सोमवार को ढिकोला पंचायत श्रेत्र के दर्जनों किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ढिकोला सरंपच आशादेवी खटीक की अगुवाई में पूर्व सरपंच गणपत, किसान कन्हैया खाती, अर्जुन मीणा, रमेश गिरी, मांगू रेगर, गोकुल रेगर, मदन खटीक, गोपाल खारोल, मोहन बावरी, विजय सिंह आदि शाहपुरा पहुंचे और एसडीएम को बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से काश्तकार पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। इन दिनों चल रही शीतलहर व प्राकृतिक प्रकोप के चलते क्षेत्र में पाला गिरने से तकरीबन 300 हैक्टर भूमि पर काश्त गेहूं, जौ, चने की समूल फसले बर्बाद हो चूकी है। पाला पडऩे से फसलों में तैयार होते ही पौधे मुरझा गए। इस कारण परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मवेशियों का पेट पालना भी अब मुश्किल होता जा रहा है। किसानों ने पाला पडऩे से खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग करते हुए राज्य सर...

आठ दिवसीय महाकुंभ की तैयारियां

Image
भीलवाड़ा। जिले के हमीरगढ़ क्षेत्र के श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण कान्याखेड़ी में श्री देवनारायण विकास सेवा समिति की ओर से जगतगुरु रामानंदाचार्य के 721वे जन्मोत्सव पर आठ दिवसीय महाकुंभ किया जाएगा। यह 28 जनवरी से शुरू होगा और 4 फ रवरी को 721 गांव की प्रभात फेरी के समागम के साथ संपन्न होगी। रावत युग प्रदीपसिंह राणावत ने बताया कि 28 जनवरी सुबह 8 बजे जल यात्रा में रामायणजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रोजाना शाम 7 बजे से संत अनुजदास सांवरिया धाम मुंगाना के मुखारविंद से रामकथा होगी। रामकथा के बाद प्रतिदिन रात 9 बजे से देवनारायण लीला का मंचन किया जाएगा। 29 जनवरी से रोजाना यज्ञ किया जाएगा। 4 फ रवरी को 721 गांव की हरिबोल प्रभात फेरी का नगर भ्रमण होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जगतगुरु रामदयाल शाहपुरा, जगतगुरु रामानंददास अयोध्या, मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत चेतनदास सांवरिया धाम मुंगाना, महंत रामसागरदास हमीरगढ़, खंडेश्वर महाराज, महंत लक्ष्मण भीलवाड़ा, महंत रामप्रकाशदास त्यागी वृंदावन, महंत आशुतोष दास भीलवाड़ा, महंत सरजूदास घोड़ास, महंत सुरेशदास आसींद आदि रहेंगे। प्रसाद वितरण के साथ आठ दिवसीय महाकु...

पहले 26 जनवरी को मनाया गया था स्वतंत्रता दिवस

Image
भीलवाड़ा। देश का हर नागरिक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। देश के सबसे बड़े गणतंत्र का जश्न मनाकर देशवासी स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। यह बात कम लोग जानते है कि आजादी से पहले 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। करीब 18 वर्ष तक 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस (स्वतंत्रता दिवस) मनाया जाता रहा। दिसंबर 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर में अधिवेशन हुआ, जिसकी अध्यक्षता पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। पंडित नेहरू ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव रखा, जिसमें कहा गया था कि यदि अंग्रेजी हुकूमत 26 जनवरी 1930 तक भारत को प्रभुत्व (डोमिनियन का पदद्ध) नहीं देती है तो हम खुद को स्वतंत्र घोषित कर देंगे। इसलिए कांग्रेस ने 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस (स्वतंत्रता दिवस) घोषित किया। अंग्रेजी हुकूमत ने भी कुछ नहीं किया तो कांग्रेस ने भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए सक्रिय आंदोलन शुरू किया। 26 जनवरी 1930 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी दिन पंडित जवाहर लाल नेहरु ने तिरंगा फहराया था। देश को आ...