आठ दिवसीय महाकुंभ की तैयारियां

भीलवाड़ा।
जिले के हमीरगढ़ क्षेत्र के श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण कान्याखेड़ी में श्री देवनारायण विकास सेवा समिति की ओर से जगतगुरु रामानंदाचार्य के 721वे जन्मोत्सव पर आठ दिवसीय महाकुंभ किया जाएगा। यह 28 जनवरी से शुरू होगा और 4 फ रवरी को 721 गांव की प्रभात फेरी के समागम के साथ संपन्न होगी।
रावत युग प्रदीपसिंह राणावत ने बताया कि 28 जनवरी सुबह 8 बजे जल यात्रा में रामायणजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रोजाना शाम 7 बजे से संत अनुजदास सांवरिया धाम मुंगाना के मुखारविंद से रामकथा होगी। रामकथा के बाद प्रतिदिन रात 9 बजे से देवनारायण लीला का मंचन किया जाएगा। 29 जनवरी से रोजाना यज्ञ किया जाएगा। 4 फ रवरी को 721 गांव की हरिबोल प्रभात फेरी का नगर भ्रमण होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जगतगुरु रामदयाल शाहपुरा, जगतगुरु रामानंददास अयोध्या, मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत चेतनदास सांवरिया धाम मुंगाना, महंत रामसागरदास हमीरगढ़, खंडेश्वर महाराज, महंत लक्ष्मण भीलवाड़ा, महंत रामप्रकाशदास त्यागी वृंदावन, महंत आशुतोष दास भीलवाड़ा, महंत सरजूदास घोड़ास, महंत सुरेशदास आसींद आदि रहेंगे। प्रसाद वितरण के साथ आठ दिवसीय महाकुंभ का समापन होगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/preparations-for-the-eight-day-mahakumbh-in-bhilwara-6652586/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा