Posts

अब भीलवाड़ा में होगी इंटरल्यूकिन-6 की जांच

Image
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी में जल्द ही कोरोना को लेकर इंटरल्यूकिन-6 की जांच शुरू होगी। यह जांच जयपुर एसएमएस के बाद भीलवाड़ा प्रदेश का पहला जिला होगा। जहां इसकी जांच होगी। जांच अगले सप्ताह में कोरोना के गंभीर रोगियों की शुरू हो जाएगी। इस जांच के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा की इंटरल्यूकिन आईएल-6 प्रोटीन का कनेक्शन शरीर में अंदरूनी सूजन कितना है। कोरोना के गंभीर मरीजों में यह प्रोटीन अधिक होने पर सूजन की वजह बनता है। और अच्छे भले दिखने वाले मरीज को भी मौत की नींद सुला देता है। डाक्टरों के अनुसार कोरोनो वायरस के रोगी पहले खुद को बेहतर महसूस करते हैं लेकिन बाद में उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। जो और कमजोर होते चले जाते हैं। इसके बाद उनका शरीर वायरस के अनुसार ही रिएक्ट करता है। इसको साइटोकिन स्टार्म कहा जाता है। पिछले कुछ दिनों के दौरान इसमें लगातार तेजी देखने को मिली है। स्पेक्ट्रोमीटर के माध्यम से ब्लड प्लाज्मा में प्रोटीन के पैटर्न को देखा जा सकेगा। आईएल-6 की जांच से पता लगेगा मरीज की स्थिति ब्लड टेस्ट के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि कोरोना से संक्रमित किस म...

केवल कागजी आदेश साबीत हो रहे

Image
भीलवाड़ा। उपखण्ड मजिस्टे्रट आईएएस (प्रशिक्षु) धायगुडे स्नेहल ने आदेश जारी कर भीलवाडा शहर के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सख्त निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश के अनुसार प्रतापनगर थाना सर्किल के पारसनाथ सोसायटी क्षेत्र, आजादनगर, बापूनगर, बसन्त विहार व गांधीनगर क्षेत्र। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी, आरके कॉलोनी, बीएसएल आवास कॉलोनी, आरसी व्यास कॉलोनी, जैन मंदिर, भीमगंज थाना क्षेत्र के आदर्शनगर, तिलकनगर, धानमंडी, पंचमुखी रोड तक चिन्हित क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की है। शहर के कुछ क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटाई एक अन्य आदेश में सुभाषनगर थाना क्षेत्र के आरके-आरसी व्यास कॉलोनी, थाना भीमगंज के नागौरी गार्डन में लगाई गई सख्त निषेधाज्ञा को हटा दिया है। ................. पथरी रोग शिविर में 49 रोगी लाभान्वित भीलवाड़ा . गणेश उत्सव प्रबन्ध सेवा समिति की ओर से होम्योपेथिक अस्पताल महात्मा गांधी परिसर में लगाए गए शिविर में 49 रोगी लाभान्वित हुए। रोगियों की बिना ऑपरेशन से पथरी को होम्योपैथिक दवाईयाँ से निकालने के लिए दवा दी गई। समिति अध्यक्ष उदयलाल स...

कीट के अभाव में 70 लाख की ऑटो मेटिक आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन बैकार

Image
भीलवाड़ा। मेडिकल कॉलेज में संचालित कोरोना लैब में स्थापित 70 लाख की ऑटो मेटिक आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन कीट के अभाव में बैकार पड़ी है। इसके कारण जांच रिपोर्ट आने में भी देरी आ रही है। वही लैब में लगे कर्मचारियों को आरएनए को अलग करने के लिए मैन्यूल ही काम करना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों को भी हर समय खतरा बना रहता है। बताया गया है कि किट अलग-अलग तरीके से आने से मशीन स्वीकार नहीं कर पा रही है। ऐसे में मशीन के माध्यम से आरएनए अलग करने का काम नहीं हो रहा है। क्या है ऑटो मेटिक आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीन लैब में स्थापित 70 लाख की मशीन मई माह में आ गई थी। इसे 9 मई को शुरू कर दिया गया था। इस मशीन के माध्यम से सैंपल से आरएनए को अलग किया जाता है। जो पहले सैम्पल को मैन्युएल अलग-अलग करने का काम किया जा था। इसके कारण डाक्टर व लैब टेक्नीशियन दहशत में थे। यह मशीन ऑटोमेटिक होने की वजह से जांच करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों में कोरोना वायरस का खतरा नहीं रहता है। आरएनए एक्सट्रैक्टशन मशीन में इसी कम्पनी के आने वाले जांच कीट के कारण सैम्पलों की जांच तेजी से होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ कीट अलग...

उड़द की फसल में पीलिया रोग

Image
भीलवाड़ा . जिले के फूलिया व शाहपुरा तहसील में उडद की फसल में पीलिया रोग की शिकायत के बाद खराबे के सर्वे करने के आदेश जिला कलक्टर ने दिए है। कृषि उपनिदेशक रामपाल खटीक ने बताया कि दोनों तहसीलों में उडद की फसल को यलो मोजेक वायरस जनित रोग होने की शिकायत मिली थी। किसानों ने कृषिमंत्री को इस बारे में अवगत कराया था। सरकार से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस रोग से हुए खराबे का सर्वे कर सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। .............. आप पार्टी का आक्सीजन लेवल जांच अभियान भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इसके तहत सोमवार को आजाद नगर चौराहे पर लोगों के ओक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल की जांच की। अगर किसी का आक्सीजन लेवल 95 से कम हो तो उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दे रहे। आप पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष रणजीत सिंह कारोही ने बताया कि कोरोना का समय रहते इलाज हो और आक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु न हो। अभियान में युथ विंग अध्यक्ष हेमेंद्र मेहता, अशोक मुंदड़ा, धर्मेन्द्र शर्मा, नारायण भागेरिया...

कोटड़ी डीएसपी, यार्न व्यापारी, नर्सिंगकर्मी समेत 115 जने संक्रमित

Image
भीलवाड़ा . जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी तीन सूची में ११५ कोरोना संक्रमित निकले है। इसमें कोटड़ी डीएसपी, शिक्षक, मेडिकल कर्मचारी, ज्वैलरी व्यापारी, यार्न व्यापारी, पुलिसकर्मी के परिजन, आरएसी के जवान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर शामिल है। कोरोना संक्रमितों की संख्या २११५ हो गई है। हरणी गांव की महिला की मौत होने से मृतकों की संख्या २८ हो गई है। आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक भीलवाड़ा शहर के ७४, बिजौलिया के १५, शाहपुरा व मांडलगढ़ के ६-६, जहाजपुर ५, हुरड़ा ४, कोटड़ी २, आसीन्द, रायपुर व मांडल के १-१ संक्रमित शामिल चावला ने बताया कि शहर के पंचवटी सामुदायिक भवन का आरएसी जवान, सुभाषनगर बी सेक्टर का रोडवेज कर्मी, हमीरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास नितिन स्पीनर्स के कर्मचारी, गांधीनगर, लेबर कॉलोनी की छात्रा, सिंधुनगर का छात्र, जमना विहार, अहिंसा बंग्लोज का छात्र, न्यू बापूनगर एफ सेक्टर, हमीरगढ़ खटीक मोहल्ला, आरके कॉलोनी एफ सेक्टर, ठगा का खेड़ा का बीएसएल कर्मचारी, सांगानेर टेंपो स्टैंड के १२ जने, आमलियों की बारी में दो, ड...

कोरोना से कैसे किया जाए बचाव पर कार्यशाला

Image
भीलवाड़ा . स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कोरोना से कैसे बचाव किया जा सकता है। इसे लेकर जिला संदर्भ समूह को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह लोग हर ग्राम पंचायत में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। बचाव ही उपाय है विषय पर सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ जिला परिषद् के मुख्यकार्यकारी अधिकारी गोपाल राम बिरड़ा व जिला परियोजना समन्वयक दिनेश चौधरी ने दीप प्रÓजवलन कर किया। कार्यशाला में सभी को हाथ धुलाएं जाने की शपथ दिलाई गई है। बिरड़ा ने प्रतिभागियों को कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राÓय सन्दर्भ सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा व मो. उस्मान रंगरेज ने राजस्थान में कोविड-19 पर जागरूकता अभियान और स्व'छता के आयाम घबराएं नहीं सावधान रहें पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाकर ग्रामीणो को इसकेबचाव के उपाय के तरीके समझाएं। इस दौरान ओडीएफ प्लस सर्वे के दौरान ध्यान दिए जाने के लिए जोर दिया। ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के तकनीकी विकल्पों पर चर्चा की गई। जिला सन्दर्भ व्यक्तियों की ओर से ब्लॉक स्तर पर व कलस्टर वार पचंायतो में कार्यशाला का आयोजन कि...

दस लक्षण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म की पूजा अर्चना

Image
भीलवाड़ा . दिगम्बर जैन समाज के चल रहे दस लक्षण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म का पर्व मनाया गया। इस दौरान शहर व जिले के सभी मंदिरों में सुबह अभिषेक व शान्तिधारा की गई। कोरोना संक्रमण के चलते दो से तीन जने ही अभिषेक व शान्तिधारा कर रहे है। उसके बाद दो-तीन जने के कतार में मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग आ रहे है। सुभाषनगर स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में महा मस्तकाभिषेक कर मार्दव धर्म की पूजा की गई। नेमिनाथ भगवान की शांतिधारा व अभिषेक ललित कुमार, लोकेश कुमार, लवलेश पाटनी ने की। सुपाश्र्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक के अवसर पर संदीप, अभिषेक गदिया ने तथा आदिनाथ व शांतिनाथ भगवान की शांति धारा राजेंद्र ने की। सुभाष नगर मंदिर में सभी वेदियों पर स्वर्ण कार्य पूर्ण होने के बाद पहली बार यह आयोजन हुआ है। आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि सोमवार को विनोद कुमार, अनिल कुमार, विवेक, विनित बाकलीवाल ने अभिषेक व शान्तिधारा की। शाम को भक्ताबंर आरती महेन्द्रकुमार, सुमन, विपिन, मृदला व रागांश सेठी ने की। source https://www.patrika.com/bhilwara-news/worship-of-mardava-religi...