दस लक्षण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म की पूजा अर्चना

भीलवाड़ा .
दिगम्बर जैन समाज के चल रहे दस लक्षण पर्व के दूसरे दिन मार्दव धर्म का पर्व मनाया गया। इस दौरान शहर व जिले के सभी मंदिरों में सुबह अभिषेक व शान्तिधारा की गई। कोरोना संक्रमण के चलते दो से तीन जने ही अभिषेक व शान्तिधारा कर रहे है। उसके बाद दो-तीन जने के कतार में मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग आ रहे है।
सुभाषनगर स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में महा मस्तकाभिषेक कर मार्दव धर्म की पूजा की गई। नेमिनाथ भगवान की शांतिधारा व अभिषेक ललित कुमार, लोकेश कुमार, लवलेश पाटनी ने की। सुपाश्र्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक के अवसर पर संदीप, अभिषेक गदिया ने तथा आदिनाथ व शांतिनाथ भगवान की शांति धारा राजेंद्र ने की। सुभाष नगर मंदिर में सभी वेदियों पर स्वर्ण कार्य पूर्ण होने के बाद पहली बार यह आयोजन हुआ है।
आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया कि सोमवार को विनोद कुमार, अनिल कुमार, विवेक, विनित बाकलीवाल ने अभिषेक व शान्तिधारा की। शाम को भक्ताबंर आरती महेन्द्रकुमार, सुमन, विपिन, मृदला व रागांश सेठी ने की।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/worship-of-mardava-religion-on-the-second-day-of-the-ten-signs-6359711/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा