Posts

चाइनीज एप के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम

Image
भीलवाड़ा. लद्दाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष के दौरान भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीन के प्रति आम भारतीयों में गुस्सा काफी बढ़ गया है। चाइनीज सामान के बहिष्कार की मुहिम ने और जोड़ पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर इसकी खासी धमक देखने को मिल रही है। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर चाइनीज चीजों के बहिष्कार की अपील और हैशटैग ट्रेंड करते रहे। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने पोस्ट के माध्यम से चाइनीज चीजों का उपयोग नहीं करने की अपील शुरू की। लोगों ने चाइनीज मोबाइल और एप को छोडने की अपील की और चाइनीज एप की पहचान कर अपने मोबाइल से हटाते रहे। सोशल मीडिया पर चलती रही दिनभर बहस सोनू ने फेसबुक पर अपने चाइनीज मोबाइल की फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि अब वे इस फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे और ना ही अपने परिवार में किसी को ऐसा करने देंगे। दीक्षा ने अपने पोस्ट के माध्यम से टिक-टॉक जैसे चाइनीज एप पर बैन लगाने की अपील की। ट्विटर पर हैशटेग चाइनीज प्रोडक्ट इन डस्टबिन टॉप ट्रेंडिंग रहा। इंस्टाग्राम पर भी चाइनीज सामान के बहिष्कार की अपील छायी रही। चीनी उत्पाद के बहिष्कार अभियान कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) न...

नंगी आंख से देखना खतरनाक होगा

Image
भीलवाड़ा । आषाढ़ कृष्ण अमावस्या रविवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण है। सूर्यग्रहण के एक दिन पहले शनिवार रात १०.१७ बजे से सूतक लग गया, जो रविवार दोपहर १.४७ बजे तक रहेगा। सूतक व ग्रहण के दौरान मंदिरों में पूजा व आरती नहीं होगी। खाद्य सामग्री सुरक्षित रखने के लिए डाब डाली जाएगा ताकि ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़े। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि रविवार सुबह १0. १७ बजे ग्रहण शुरू होगा। दोपहर 1.47 बजे मोक्ष के साथ संपन्न होगा। यह ग्रहण मिथुन राशि व मृगशिरा तथा आद्र्रा नक्षत्र में है। मिथुन राशि व मृगशिरा तथा आद्र्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कष्टदायक होगा। मेष, सिंह, कन्या व मकर राशि वालों के लिए शुभ है। सूर्यग्रहण से प्रजा में रोग कम होने व अधिक बारिश होने के आसार हैं। कब होता है सूर्य ग्रहण सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर आने से रोक देता है। सूर्यग्रहण अमावस्या के दिन होता है। रविवार को सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होगा। इसी दिन उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होगा। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्यग्रहण हुआ था...

भीलवाड़ा में कोरोना से आधा दर्जन लोगों की मौत

Image
भीलवाड़ा। यहां एमजीएच में शनिवार सुबह एक कोरोना रोगी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह एक सप्ताह से अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। उसका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि चन्द्रशेखर आजादनगर में सरकारी स्कूल के पास रहने वाला सूरत सिंह (४२) पुर रोड विशाल मेगा मार्ट के पास साइकिल स्टैंड पर कर्मचारी था। तेज जुकाम व खांसी के चलते उसे भर्ती कराया था। इलाज शुरू करने के बाद कोरोना जांच कराई। १४ जून को रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला। तब से ही वेंटिलेटर पर था। अंतिम संस्कार में क्वारंटीन सेंटर से पत्नी, बेटी व दो दोहितों को लाया गया। सूरत सिंह को कोरोना संक्रमण कैसे हुआ, यह पता नहीं चल पाया। कार्यस्थल पर व्यापारियों व पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई लेकिन पता नहीं चला। संभवतया बाहर से आए किसी कार पार्क के दौरान संक्रमित हुआ। कोरोना से मौत 26 मार्च : भीलवाड़ा की शाम की सब्जी मंडी निवासी नारायणसिंह (७३) 26 मार्च: रायपुर के नाथडिय़ास निवासी सुवालाल (६०) 19 मई : जावद (मप्र) निवासी कृष्णा देवी छीपा (६५) 2 जून...

तीन और कोरोना संक्रमित मिले

Image
भीलवाड़ा जिले में 3 ओर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनमें से दो सूरत से आए हैं। जबकि माण्डलगढ़ की महिला शामिल है। इनकी संख्या बढ़कर 222 हो गई है। आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चांवला ने बताया कि रायपुर के सगरेव निवासी 32 वर्षीय युवक सूरत से गांव आया था। युवक सूरत में ईमिटेशन का कार्य करता है। सहाड़ा के रातलियास का 17 वर्षीय किशोर 19 जून को सूरत से आया था। यह किराणा व कपड़े का काम करता है। जबकि नई आबादी माण्डलगढ़ निवासी एक 40 वर्षीय महिला को बुखार और खांसी होने पर 14 जून को कोरोना की जांच करवाई तो वह पॉजिटिव निकली है। उधर महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़ ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण पर 6 ओर लोगों न जीत हांसिल की है। इन्हें कोविड केयर सेन्टर से डिस्चार्ज किया गया। मुकुटराज सिंह ने बताया कि शाम को 6 जनों को डिस्चार्ज करने के बाद वायरस मुक्त होने वालों की संख्या १80 हो गई है। डिस्चार्ज करने वालों में गांधीनगर जंगी चौक निवासी अरीफा बेगम, भदाली खेड़ा के गनी मोहम्मद, गांधीनगर की जरीना, शाहीदा कुरैशी, शबाना, तथा भदाली खेड़ा की रेहाना शामिल है। source htt...

सोसायटी, जहां डॉक्टरों ने रखे सुरक्षा इंतजाम

Image
भीलवाड़ा। सांगानेर रोड की विनायक रेजीडेंसी ने कोरोना को एंट्री नहीं करने दी। वायरस रोकने के लिए सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर खास जोर रहा है। अपार्टमेंट में बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों को सैनिटाइज करने को गार्ड को हिदायत दे रखी है। सैनिटाइज हुए बिना स्थानीय लोग न प्रवेशद्वार से एंट्री कर सकते और न सीढ़ी-लिफ्ट का इस्तेमाल। दरअसल विनायक रेजीडेंसी वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना से बचाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए। इस रेजीडेंसी में दो दर्जन से अधिक डॉक्टर, बैंक व सरकारी अधिकारी रहते हैं। यहां रह रहे डॉक्टरों ने खुद के साथ दूसरों को सुरक्षित रहने के गुर दिए हैं। सोसायटी अध्यक्ष जीपी पारीक ने बताया कि ७५ फ्लैट हैं। 24 घंटे तीन सुरक्षाकर्मी रहते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ये कैमरे हर फ्लोर व कॉमन एरिया कवर करते हैं। कोरोना काल में सदस्यों ने घरेलू मदद के लिए सहायिकाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। अब कुछ दिन से छुट दी है। घरेूल नौकरों को घंटी बजाने से मना कर रखा है। वे हाथ धोने के बाद ही प्रवेश कर सकते हैं। मुख्यद्वार पर सुरक्षाकर्मी इंटरकॉम से फ्लेट ...

पहले 43 दिन में 37 कोरोना केस, अगले 51 दिन में 180

Image
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी में 94 दिन में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 222 पार पहुंच गया। जिले में अब तक 222 पॉजिटिव आ चुके। प्रदेश का १९वां जिला है, जहां आंकड़ा २२२ पार हुआ। अब तक ६ मौत हो चुकी। राहत की बात यह है कि एमजीएच से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों का प्रतिशत ८४ है। इन ९२ दिन में यहां से १८० मरीज कोरोना फ्री हो चुके। भीलवाड़ा में १९ मार्च को पहला कोरोना रोगी मिला। मार्च में रफ्तार धीमी रही। सिर्फ २६ मरीज मिले। ३० अप्रेल तक आंकड़ा ३७ पहुंच गया। इसके बाद संक्रमण तेजी से फैला। ३१ मई तक १४३ केस हो गए। १८ जून तक आंकड़ा बढ़कर २०२ हो गया। मार्च व अप्रेल के ४३ दिन में ३७ संक्रमित मिले जबकि मई व जून के ४९ दिन में १६५ रोगी सामने आ गए। गांवों में फैला रोग संक्रमण का फैलाव गांवों में हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कंटेनमेंट जोन में १५० से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल दो दर्जन से अधिक कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें जीरो मॉबिलिटी घोषित कर रखी है लेकिन पालना नहीं हो रही है। गांवों में ५० हजार से अधिक प्रवासी गैर राज्यों से घर लौटे हैं। १६० प्रवासी संक्रमित मिले हैं। प्रवासी मुंबई, महाराष्ट्र, गुजर...

पूर्व पार्षद पर फायरिंग, मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने किए 2 से 3 बार फायर

Image
भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र घबरानी ( Ex Councilor ) पर आज दोपहर उनके आवास पर फायरिंग ( Firing ) हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घर के बाहर से आई चिल्लाने के आवाजें प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर महेंद्र घबरानी बापूनगर स्थित दूल्हा हाउस के निकट अपने आवास पर थे। इस दौरान उनके घर के बाहर चिल्लाने की आवाज आई। इस पर वह जैसे ही बाहर निकले और गैलरी में आए, तब मोटरसाइकिल पर आए सवार दो युवकों ने घबरानी पर फायर ( Firing ) कर दिया। घबरानी खतरा भांपते हुए नीचे झुकने से बाल-बाल बच गए। घबरानी ने बताया उन पर 2 से 3 बार फायर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, दहशत का माहौल पार्षद पर फायरिंग की सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी भजनलाल सहित उनकी टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फोटो — प्रतीकात्म्क source https://www.patrika.com/bhilwara-news/firing-on-ex-councilor-in-bhilwara-6203262/