तीन और कोरोना संक्रमित मिले

भीलवाड़ा
जिले में 3 ओर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनमें से दो सूरत से आए हैं। जबकि माण्डलगढ़ की महिला शामिल है। इनकी संख्या बढ़कर 222 हो गई है।
आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चांवला ने बताया कि रायपुर के सगरेव निवासी 32 वर्षीय युवक सूरत से गांव आया था। युवक सूरत में ईमिटेशन का कार्य करता है। सहाड़ा के रातलियास का 17 वर्षीय किशोर 19 जून को सूरत से आया था। यह किराणा व कपड़े का काम करता है। जबकि नई आबादी माण्डलगढ़ निवासी एक 40 वर्षीय महिला को बुखार और खांसी होने पर 14 जून को कोरोना की जांच करवाई तो वह पॉजिटिव निकली है।
उधर महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़ ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण पर 6 ओर लोगों न जीत हांसिल की है। इन्हें कोविड केयर सेन्टर से डिस्चार्ज किया गया। मुकुटराज सिंह ने बताया कि शाम को 6 जनों को डिस्चार्ज करने के बाद वायरस मुक्त होने वालों की संख्या १80 हो गई है। डिस्चार्ज करने वालों में गांधीनगर जंगी चौक निवासी अरीफा बेगम, भदाली खेड़ा के गनी मोहम्मद, गांधीनगर की जरीना, शाहीदा कुरैशी, शबाना, तथा भदाली खेड़ा की रेहाना शामिल है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/three-more-corona-found-infected-in-bhilwara-6209700/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा