शाहपुरा में सरकारी कार को पिकअप ने मारी टक्कर, जिला कलक्टर सहित 3 गंभीर घायल

Pickup Hits Government Car : शाहपुरा से आई बड़ी खबर। शाहपुरा जिले के बनेड़ा के पास एक सड़क दुर्घटना में शाहपुरा जिला कलक्टर घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जिला कलक्टर टीकम चंद बोहरा को भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार पिकअप टेम्पो चालक की पुलिस ने जोर-शोर से तलाश शुरू कर दी है। बनेड़ा जयपुर कांकरोली स्टेट हाईवे नंबर-12 पर शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे निजी रिसोर्ट के पास जिला कलेक्टर की गाड़ी को गलत दिशा से आ रहे पिकअप टेम्पो ने सामने से टक्कर मार दी। सीघी टक्कर होने की वजह से जिला कलक्टर की सरकारी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में जिला कलक्टर बुरी रह से घायल हो गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर को तहसीलदार के वाहन से उपचार के लिए भीलवाड़ा में नेहरू रोड स्थित रामस्नेही चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे बनेड़ा

बताया जा रहा है कि शाहपुरा जिला कलेक्टर शुक्रवार को अपने सरकारी वाहन से बनेड़ा में आयोजित निशक्तजनों की ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे थे। इस दौरान मेगा हाईवे पर स्थित एक रिसॉर्ट के पास सामने की तरफ से आए एक टेम्पो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जिला कलेक्टर की गाड़ी में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें - सिरोही के बाहरीघाटा में ट्रेलर के पीछे से टकराई तेज रफ्तार बस, 18 की हालत नाजुक, 40 घायल

टेम्पो जब्त, चालक फरार

दुर्घटना में जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा, शाहपुरा एपीआरओ इशांत काबरा भी चोटिल हो गए। जिला कलेक्टर की सरकार गाड़ी का वाहन चालक भी घायल हो गया है। पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है। टेम्पो चालक मौके की गंभीरता को समझते हुए फरार हो गया है। पुलिस फरार टेम्पो चालक की तलाश कर रही है।टेम्पो चालक भैंस लेकर सरदार नगर की और जा रहा था। जानकारी में सामने आया कि टेम्पो चालक के भी चोट लगी है। मौके पर बाद में शाहपुरा जिला पुलिस अधीक्षक कृष्णचंद यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे बनेड़ा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मार्ग को सुचारु किया।

यह भी पढ़ें - धौलपुर में ट्रक-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 सगे भाईयों की मृत्यु, एक जिंदा जला, परिजन बदहवास



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/shahpura-banera-pickup-hits-government-car-district-collector-including-3-seriously-injured-8522201/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा