नजराने पर भी मांग ली घूस
परिवादी श्रमिक ललित सोनी व नारायण सोनी ने ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दी कि आबकारी विभाग में शराब लाने वाले ट्रक मालिकों की ओर से ट्रक जल्दी खाली करवाने के लिए श्रमिकों को उपहार राशि दी जाती है। आबकारी विभाग चित्तौडग़ढ़ में लेखाधिकारी (डिपो मैनेजर) के पद पर पिछले तीन साल से प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे भीलवाड़ा निवासी रविन्द्र (58) पुत्र रामगोपाल पारीक इस राशि में से 18 हजार 200 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। Anti Corruption Bureau Chittorgarh
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशसिंह सांदू ने बताया कि एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार को आरोपी रविन्द्र पारीक को 18 हजार 200 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के भीलवाड़ा िस्थत आवास व अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।
आबकारी विभाग में ट्रकों में शराब लाई जाती है। इन ट्रकों से शराब के कार्टन उतारकर ट्रक जल्दी खाली करने व साफ-सफाई करने पर ट्रक मालिक श्रमिकों को उपहार राशि देते हैं। इसी राशि को डाळा राशि कहते हैं। इस राशि का ट्रक खाली करने वाले सभी श्रमिकों में बंटवारा हो जाता हैं। श्रमिकों को उपहार के रूप में मिलने वाली यह राशि पिछली बार भी आरोपी ने ले ली थी। इससे सभी श्रमिक नाराज थे।
source https://www.patrika.com/bhilwara-news/demanded-bribe-even-on-gift-8422842/
Comments
Post a Comment