शाहपुरा जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री जाट करेंगे ध्वजारोहण

शाहपुरा. नवगठित जिला बनने के बाद पहली बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रताप सिंह बारहठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगा। ध्वजारोहण राजस्व मंत्री रामलाल जाट करेंगे। समारोह की तैयारी की जा रही है।

 

ध्वजारोहण स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए आधार फाउंडेशन तैयार किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सरकारी भवनों पर विद्युत रोशनी की जा रही है। तैयारियों को लेकर काफी उत्साह है। काॅलेज मैदान में एनएसएस पुलिस के जवान परेड व मार्च फास्ट की तैयारी में लगे हैं। शाहपुरा के त्रिमूर्ति चौराहे पर तीन साल पहले लगा 100 फीट ऊंचाई पर झंडा 2 महीने बाद रविवार को लहराता नजर आया। तहसील, उपखंड कार्यालय, कलक्ट्रेट, नगरपालिका, जिला चिकित्सालय, स्कूल भवन समेत अन्य सरकारी भवन रोशनी से जगमगा उठे हैं। कलक्टर ने बताया कि मुख्य समारोह मंगलवार सुबह 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण होगा। परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, राज्यपाल का भाषण का पठन, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, पारितोषिक वितरण, मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/jat-will-hoist-the-flag-at-shahpura-district-level-function-8431024/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा