खेत पर काम कर रही महिला को सांप ने डसा, मौत से गांव में मचा कोहराम

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से युवक, जबकि सर्पदंश से महिला की मौत हो गई।

मोटर चालूू करने लगा तभी लग गया करंट
बागौर थाने के एएसआई रावत सिंह ने बताया कि आमली कॉलोनी निवासी मुकेश कंजर बुधवार को खेत पर फसल की पिलाई करने के लिए मोटर चालूू करने लगा। तभी स्टार्टर से उसे करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत से गांव में मचा कोहराम
उधर, बिजौलियां थाने के दीवान कालूराम ने बताया कि बिजौलियां निवासी बाली खटीक 45 पिछले दिनों खेत पर कृषि कार्य कर रही थी, जहां उसे सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : भीषण हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 माह के बच्चे सहित एक ही परिवार के 5 लोग बाल-बाल बचे



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/snake-bite-woman-while-working-in-field-in-bhilwara-8449551/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा