मोबाइल पर बधाई संदेश आते ही महिलाएं स्मार्ट फोन लेने पहुंची शिविर में

भीलवाड़ा. इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से फ्री स्मार्टफोन के लिए चयनित पात्र लाभार्थियों के मोबाइल पर पहुंचे बधाई के संदेश ने महिलाओं में कंफ्यूजन पैदा हो गया। इसके कारण मोबाइल वितरण शिविर पर व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई और योजना की घोषणा के दूसरे दिन ही मोबाइल वितरण केन्द्र के बाहर महिलाओं की लम्बी कतार लग गई। महिलाओं को समझाने के लिए अधिकारियों को केन्द्र के बाहर आना पड़ा।

 

लाभार्थियों के मोबाइल पर पहुंचे बधाई संदेश
मोबाइल वितरण शिविर राजीव गांधी ऑडिटोरियम के बाहर महिलाओं की सुबह से ही कतार लगनी शुरू हो गई थी। क्योंकि लाभार्थियों के मोबाइल पर एसएमएस संदेश आया था। मैसेज में यह लिखा था कि प्रिय राजुल, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के प्रथम चरण में चयन पर आपको हार्दिक बधाई। योजना में इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन निःशुल्क प्राप्त करने के लिए जन आधार में लाभार्थी के आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक हैं। अतः जनआधार में इन सूचनाओं को जल्द से जल्द अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। यह मैसेज मिलते ही महिलाएं अपने -अपने नजदीक के सेन्टर पर पहुंच गई। लेकिन लोगों को बिना मोबाइल ही निराश लौटना पड़ा। उन्होंने अपने मोबाइल पर दिखाया कि फ्री मोबाइल का मैसेज आया हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मैसेज में शिविर में आने की तारीख व सेन्टर का नाम नहीं लिखा है। यह मैसेज बाद में आने पर ही मोबाइल दिया जाएगा। उसके बाद ही महिलाएं अपने घर गई।

आया फ्री मोबाइल का मैसेज
जल्द ही आपको कैंप की सूचना मैसेज के जरिए कर दी जाएगी। इस मैसेज को पढ़कर लोग ने मोबाइल वितरण केंद्रों की तरफ स्मार्टफोन लेने के लिए दौड़ पडे़, लेकिन शिविर में पहुंचकर पता चला ये मैसेज तो केवल चयनित होने का हैं। इसका अगले स्टेप में दूसरे मैसेज में मोबाइल मिलने की तारीख और शिविर केंद्र का नाम भी होगा। उस दिन लाभार्थी को मोबाइल दिया जाएगा।

प्रक्रिया के लिए बनाए छह जोन
स्मार्ट फोन लेने के लिए एक महिला को कम से कम छह जोन (काउंटर) पर अपने दस्तावेजों की खानापूर्ति करवानी होगी। इस प्रक्रिया में कम से कम 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है। इसके कारण भी महिलाओं को फोन देने की गति नहीं पकड़ पा रही है।

जिले में 93 फोन किए वितरित
शुक्रवार को जिले में 93 फोन का वितरण किया गया है। इसमें भीलवाड़ा में 52, शाहपुरा में 31 तथा सुवाणा के 10 फोन शामिल है। भीलवाड़ा में जिन बालिकाओं व महिलाओं को बड़ी मशक्कत के बाद फोन मिलने पर वह खुशी से उछल पड़ी थी।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/women-reached-to-pick-up-the-phone-as-soon-as-the-message-came-8427456/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा