चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग पर झूम उठा भीलवाड़ा

भीलवाड़ा. दुनिया भर में करोड़ों लोगों की नजर बुधवार की शाम चांद पर चन्द्रयान-3 के सफल लैडिंग पर टिकी थी। जैसे ही सफल लैडिंग हुई न केवल पूरा भारत देश झूम उठा। बल्कि टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा के हजारों लोग भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। गांवों से लेकर शहर तक चहुंओर आतिशबाजी हुई, तिरंगा लहराते हुए जय हो, वंदेमातरम व भारत माता के जयकारों का जयघोष हुआ। सफल लैडिंग के निधार्रित समय से पहले ही लोगों की नजरें टीवी व मोबाइल पर चल रहे लाइव प्रसारण पर टिक गई।

 

कुछ जगह बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखा गया। इसरो की ओर से जारी लाइव प्रसारण देख रहे लोगाें के दिलों में बस एक ही उम्मीद जगी थी कि चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग होगी और भारत का परचम दुनिया पर लहराएगा। ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रयान-3 ने चांद की धरा पर लैडिंग की, हजारों लोग खुशी के साथ झूम उठे। तालियां रूकने का नाम नहीं ले रही थी।

यहां सूचना केन्द्र चौराहा व रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर नगर परिषद की ओर से चन्द्रयान 3 की लैडिंग के ऐतिहासिक क्षणों का प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा और स्वर्णिम पल आने पर खुशी से झूमते भी नजर आए। नगर परिषद सभापति राकेश पाठक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, लादू लाल तेली, आजाद शर्मा, तरुण सोमानी, राजस्थानी जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी सहित कई पार्षद सूचना केंद्र चौराहे पर एकत्र हुए। भारत की इस उपलिब्ध पर तिरंगे लहराए और मिठाइयां बांटी गई। लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर बधाइयां दी। सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों ने देवरिया बालाजी में सुंदरकांड पाठ किया।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सूचना केन्द्र पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़ीया व महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रीतेश जेथलिया, गणेश प्रजापत, विनीत त्रिवेदी, ओमप्रकाश बुलिया, विजय ओझा, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

संगम विश्वविद्यालय में चंद्रयान-3 के विक्रम लेंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव ब्रॉडकास्ट दिखाया गया। वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष मदन खटोड़, खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच ने सांगानेरी गेट पर आतिशबाजी की।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-rejoices-on-the-successful-landing-of-chandrayaan-3-8448982/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा