16 माह से बिना अध्यक्ष के चल रही भीलवाड़ा डेयरी, निर्वाचन प्राधिकरण बेखबर

भीलवाड़ा . भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (भीलवाड़ा डेयरी) 16 माह से बिना अध्यक्ष के चल रही है। हैरानी की बात तो यह है कि राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण को पता भी नहीं है कि भीलवाड़ा डेयरी में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। लिहाजा प्राधिकरण ने चुनाव का प्रस्ताव भी नहीं भेजा।


ज्ञात है कि राजस्व मंत्री रामलाल जाट का डेयरी में चेयरमैन रह चुके हैं। मंत्री बनने के बाद जाट ने डेयरी अध्यक्ष पद से 4 दिसम्बर 2021 को इस्तीफा दिया था। इसके बाद से डेयरी संचालक मंडल की बैठक में किसी सदस्य को अध्यक्ष मनोनीत कर काम चलाया जा रहा है।

भीलवाड़ा डेयरी के प्रबन्ध निदेशक विपिन शर्मा का कहना है कि जाट के त्यागपत्र देने व संचालक मंडल में इसे स्वीकारने के बाद चुनाव का प्रस्ताव राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर को भेज दिया था। हालांकि प्राधिकरण इससे इनकार कर रहा है।
हर कोशिश चुनाव टालने की-
जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसम्बर में है। तब तक डेयरी चुनाव को टालने के प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस की क्या स्थिति रहेगी, उस आधार पर ही डेयरी के चुनाव कराए जा सकते हैं।
यह है संचालक मंडल-
संचालक मंडल में रामलाल जाट (प्रतापपुरा), भैरूलाल जाट (नाहरगढ़), गोपाल लाल कुमावत (पड़ासोली), निंबाराम गुर्जर (प्रतापपुरा), मैना माली (लाडपुरा), केवलचंद जाट (मंडपिया), हेमराज गर्जर (रैबारी खेड़ा), इंद्रा गुर्जर (सेणुंदा), केदार शर्मा (बिशनिया), नानालाल जाट (सणगारी), सुशीला देवी (भाव का गुड्ढा) एवं मानवेंद्रप्रताप सिंह राणावत (केरिया) है। मंत्री रामलाल जाट प्रतापपुरा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समिति के अध्यक्ष हैं। वे चार बार डेयरी अध्यक्ष रह चुके हैं।
------
मेरी जानकारी में नहीं
राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी बिजेन्द्र राजौरा से पूछा कि भीलवाड़ा डेयरी के अध्यक्ष पद का चुनाव कब होगा तो जवाब मिला- चुनाव तो बहुत पहले हो चुका है। पत्रिका ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव शेष है तो राजौरा बोले- यह बहुत पहले हो चुका। पत्रिका ने राजौरा को बताया कि अध्यक्ष पद से रामलाल जाट ने 4 दिसम्बर 21 को त्याग पत्र दे दिया था। तब से पद रिक्त है? इस पर राजौरा का जवाब था, मेरी जानकारी में नहीं है। मालूम करके ही बताऊंगा।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/bhilwara-dairy-running-without-chairman-for-16-months-election-author-8166729/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

सरपंच नहीं पटवारी जारी कर सकेंगे उतराधिकारी प्रमाण पत्र

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा