कलक्टर के आदेश हुए हवा

भीलवाड़ा. शहर की सड़कों की दशा एक माह में भी नहीं सुधर पाई है। जिला कलक्टर के आदेश भी हवा हो गए हैं। ऐसे में शहर के लोगों को अब भी धक्के व धूल खानी पड़ रही है। शहर की प्रमुख सड़कों के हालात खराब है।

 

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शहर की सभी सड़कों को दीपवाली से पहले ठीक करने के आदेश नगर परिषद, नगर विकास न्यास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिए थे। मोदी की सख्ती ने अधिकारियों की बेचैनी जरूरी बढ़ा दी थी, लेकिन अभी धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को शहर की प्रमुख सड़कों व आसपास की सड़कों का निरीक्षण किया तो हालात चौकाने वाले थे।


कलक्टर के आदेश के बाद आरयूआईडीपी ने शहर की कुछ सड़कों को सही किया तो कुछ पर डामरीकरण किया है। जबकि नगर विकास न्यास ने केवल खानापूर्ति ही करके छोड़ दिया है। अब भी शहर की कई सड़कों की स्थिति खराब है।
यह मार्ग है खराब

पांसल चौराहा से शनि मंदिर गांधीनगर तक, एसके प्लाजा चौराहा, आजादनगर ओवरब्रिज से केसरिया कुंज मार्ग, आजादनगर क्षेत्र, अजमेर रोड मार्ग, अंहिसा सर्किल, कुवाड़ा रोड समेत अन्य क्षेत्र की सड़कों की स्थिति यही बनी हुई है।



source https://www.patrika.com/bhilwara-news/air-by-the-order-of-the-collector-7851952/

Comments

Popular posts from this blog

भीलवाड़ा के 70 वार्डो में पड़े मत प्रतिशत की स्थिति

भीलवाड़ा का हर दसवां शख्स रोजाना खाता है कचौरी

श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की निकाली शोभायात्रा